By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan Season 7 Know What Hamper And Gift Stars Will Win Here Is The Report
कॉफी विद करण सीजन 7 में सितारों को Hamper में मिलेंगी ये महंगी और मजेदार चीजें, जानें क्या होगा खास
Koffee With Karan Season 7 Gift Hamper: कॉफी विद करण सीजन 7 बहुत ही जल्द ऑन एयर होने वाला है, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार स्टार को हैंपर गिफ्ट में क्या-क्या मिलेगा
Koffee With Karan Season 7 Gift Hamper: कॉफी विद करण सीजन 7 अब दो दिन बाद यानि की 7 जुलाई को ऑनएयर होगा और आप इसे ओटीटी डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा और इसका आनंद आप ले सकते हैं. ऐसे में कुछ दिनों पहले ही करण ने सीजन 7 का ट्रेलर लॉन्च किया था, जिसमें की सारे बड़े सितारे इस बर कॉफी के दौरान करण की क्लास लगाते हुए,मस्ती करते हुए कई सारे राज से पर्दा उठाते हुए नजर आएंगे. लर में देखा जा सकता था कि कुछ सेलेब्स हैंपर के लिए लड़ रहे हैं तो कुछ अपनी निजी जीवन पर खुलासे कर रहे हैं. अगर आप ने शो देखा है तो आप जानते हैं कि करण अपने शो में रैपिड फायर और अन्य राउंड जीतने पर एक जबरदस्त हैंपर गिफ्ट करते आये हैं और इसे जीतने के लिए स्टार जमकर मेहनत करते हैं, बता दें कि ये हैंपर हमेशा से कई महंगी और कीमती चीजों से भरा होता है. इस बार भी करण लाखों का ये हैंपर अपने सेलेब गेस्ट को देने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर इस बार क्या होगा इस खास गिफ्ट हैंपर में.
सितारों को क्या मिलेगा इनाम
पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो कॉफ़ी विद करण के 7वें सीज़न के लिए सेलेब्स को दिये जाने वाले हैंपर में एक कॉफी फ्रेंच प्रेस, पर्सनलाइस्ज़ भुनी हुई कॉफी और ब्राउनी शामिल हैं. इतना ही नहीं, एक कॉफी मग, शानदार होम डेकोर वाउचर, एक आईफोन और कुछ चॉकलेट भी होंगे. इसके अलावा कुछ हैंडमेड स्किन केयर साबुन भी होंगे, मतलब इस बार करण के सवालों के सही जवाब देने वाले को ये शानदार हैंपर मिलने वाला है.
सामंथा-विजय समते ये सितारे होगे कॉफी का हिस्सा
बता दें, कॉफी विद करण का ये सीजन धमाकेदार होने वाला है और इस बार इस काउच पर अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स दस्तक देने वाले हैं. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इस बार सितारे जमकर मस्ती करने वाले हैं. इस शो ने अपने सुपरस्टार गेस्ट्स, मजेदार बातचीत और कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी है. अब इस शो का सीजन 7 आ रहा है और जिसका नया एपिसोड हर गुरुवार को एक्सक्लूसिव डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा और इसकी शुरुआत 7 जुलाई से हो जाएगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें