Koffee With Karan Season 7: List of Ridiculously Expensive Gifts That B-Town Celebs Love Fighting For
Koffee With Karan Season 7: करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो Koffee with Karan 7 लगातार खबरों में छाया हुआ है. इस शो में कई बदलाव देखने को मिले हैं. शो में आने वाले सितारें खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे है. फैंस को शो काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ 7 जुलाई से ऑन एयर हुआ है और अब तक इसके 4 एपिसोड आ चुके हैं. यह इकलौता शो है, जिसमें बॉलीवुड टाउन से बड़े स्टार्स आते हैं और इंडस्ट्री के कई राज खोलते हैं. शो में सभी की नजर उस बड़े से ‘कॉफी’ हैंपर पर होती है. हर कोई शो में मिलने वाले गिफ्ट हैंपर के अंदर क्या-क्या है ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, तो चलिए आज हम इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं कि करण अपने गिफ्ट हैंपर में सितारों को क्या-क्या चीजों गिफ्ट करते हैं.
लग्जरी गिफ्ट हैंपर
शो में मिलने वाले गिफ्ट हैंपर में हमेशा की तरह करण ने कई एक्पेंसिव चीजों को शामिल किया है. गिफ्ट हैंपर में चॉकलेट, पर्सनल रोस्टेड कॉफी, ब्यूटी प्रोडक्ट, कॉफी फ्रेंच प्रेस, हैंडमेड साबुन, कॉफी मग, होम डेकर वाउचर, ब्राउनी, आईफोन ब्लूटूथ स्पीकर, और तायानी ज्वैलरी शामिल हैं. हर बार बताया गया है कि कॉफी विद करण में कुछ ना कुछ फन टेक होते हैं, जो काफी मेहंगे भी होते हैं और इस ट्रेडिशन को इस साल भी फॉलो किया है और इस वजह से हैंपर में आइफोन, टेबलेट समेत कुछ बहुत ही फन गैजेट्स हैं.
Koffee With Karan Season 7: List of Ridiculously Expensive Gifts That B-Town Celebs Love Fighting For
इस सीजन के हैंपर को लग्जरी बनाया है
जानकारी के मुताबिक करण जौहर ने अपने इस सीजन के हैंपर को बहुत ही luxe बनाया है और यह हर सीजन से काफी अलग है. इसमें करण जौहर ने कॉफी फ्रेंच प्रेस, पर्सनलाइज्ड रोस्टिड कॉफी बीन्स और यहां तक कि फेमस कॉफी विद करण मग को भी एड किया है. करण ने साथ ही ब्राउनी और चॉकलेट भी एड की है.कॉफी विद करण को ओटीटी डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है, शो में कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं और आने वाले एपिसोड में और भी सितारे नजर आएंगे. कॉफी विद करण के इस सीजन में आलिया-रणवीर, जाहन्वी-सारा और समांथा-अक्षय नजर आ चुके हैं. समांथा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें की हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.