By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan Season 7 Siddharth Malhotra Reveals Marriage Plans With Kiara Advani See Promo
Koffee With Karan: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मानी कियारा को डेट करने की बात, शादी की बात पर हुए चुप
Koffee With Karan: कॉफी विद करण का लेटेस्ट प्रोमो वी़डियो सामने आया , इस बार के एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्राऔर विक्की कौशल नजर आने वाले हैं.
Koffee With Karan Season 7: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 के आने वाले एपिसोड में दो पंजाबी मुंडेशिरकत करने वाले हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल और दोनों ही इस दौरान जमकर मस्ती करते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं. कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. जिसमें सिद्धार्थ अपनी शादी को लेकर खुलासे करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं विक्की कौशल को लेकर शेरशाह एक्टर कहते हैं कि उनका तो रोका ही इस काउच पर हुआ था. ऐसे में करण के इस एपिसोड की पहली झलक से एक बात तो साफ हो गई है सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा के प्यार में हैं और ये कपल अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए भी सोच रचा है.
कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. जिसमें सिद्धार्थ अपनी शादी को लेकर खुलासे करते नजर आ रहे हैं. इस बार ये शोखास होने वाले है क्योंकि इसमें विक्की कौशल शादी के बाद पहली बार किसी इंटरव्यू में नजर आएंगे. इसके साथ ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले सिद्धार्थ भी अपने लव लाइफ और शादी पर खुलकर बातें करंगे. प्रोमो में अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे शो के होस्ट करण जौहर और शो में आए विक्की कौशल, सिद्धार्थ पर उनकी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ उनकी शादी को लेकर कुछ सावल पूछते हैं.
करण जौहर ने जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पूछा कि आखिर वो शादी कब कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “मैं एक उज्जवल और खुशहाल भविष्य की कामना करता हूं,” जो सभी को उनकी शादी को लेकर इमेजिनशन में डाल देता है. इसके साथ ही करण विक्की से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सावल पूछते हैं और साथ ही दोनों पंजाबी मुंडे के साथ वो जमकर मस्ती करते हैं. आपको बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 डिज्नी+ हॉटस्टार पर ऑन एयर हो रहा है
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें