Koffee With Karan: अर्जुन कपूर संग कॉफी पीने पहुंची सोनम कपूर, रणबीर की फिल्म का उड़ाया मजाक

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सोनम कपूर के साथ अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं.

Published date india.com Published: August 9, 2022 2:49 PM IST
The much-awaited promo from Karan Johar's chat show, Koffee With Karan season 7 featuring Arjun Kapoor and Sonam Kapoor is finally out.
The much-awaited promo from Karan Johar's chat show, Koffee With Karan season 7 featuring Arjun Kapoor and Sonam Kapoor is finally out.

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर (Karan Johar) का चर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. लास्ट एपिसोट में जहां करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने को-स्टार आमिर खान (Aamir Khan) संग इस चैट शो में नजर आईं थी और अब इस बार राखी के खास मौके पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग पहुंचेंगी. शो का प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो में सोनम और अर्जुन अपीन लव लाइफ से लेकर कई सारी चीजों को लेकर बातें करेंगे और जमकर मस्ती मजाक करेंगे. इस एपिसोड में जहां करण जौहर मलाइका को लेकर अर्जुन से सवाल दागते नजर आएंगे तो वहीं सोनम और अर्जुन इन भाई बहन से जुड़े भी कई सवाल करण जौहर पूछेंगे. सोनम कपूर शो में ब्लैक कलर के गाउन में नजर आने वाली हैं.

प्रेगनेंसी के बाद पहली बार सोनम कपूर इस तरह से किसी शो में नजर आने वाली हैं, सोनम को लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस एपिसोड में जहां करण जौहर मलाइका को लेकर अर्जुन से सवाल दागते नजर आएंगे तो वहीं सोनम और अर्जुन इन भाई बहन से जुड़े भी कई सवाल करण जौहर पूछेंगे. सोनम कपूर शो में ब्लैक कलर के गाउन में नजर आने वाली हैं. उनका प्रिटी फेस आपको यकीनन दीवाना करने वाला है.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वीडियो में करण जौहर सोनम से पूछते हैं कि आपके मुताबिक मैन ऑफ द मूमेंट कौन है. इसके जवाब में सोनम कहती हैं- ‘रणबीर बेस्ट हैं, क्योंकि मैं उन्हें चारों तरफ देख रही हूं. वह अयान मुखर्जी की फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं.’ करण जब सोनम से फिल्म का नाम पूछते हैं तो वह कहती हैं- ‘शिवा नंबर 1.’ ब्रह्मास्त्र का नाम शिवा नंबर 1 सुनकर करण और अर्जुन जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.