Koffee With Karan: अगले महीने आएगा 'कॉफी विद करण', जानें कौन होगा गेस्ट और कहां देख सकेंगे आप

Koffee With Karan Season 7: कॉफी विद करन एक बार फिर से वापस लौटने के तैयार है और सातवें सीजन का फैंस बेहद लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Published date india.com Published: June 21, 2022 3:34 PM IST
koffee with karan when he asked kapil very personal question what he do for physical relation comedian shut
koffee with karan

Koffee With Karan Season 7: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक करण जौहर अपना चैट शो कॉफी विद करण लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और पिछले 6 सालों से चल रहा ये शो बहुत ही जल्द आपना सातंवा सिजन लेकर दर्शकों के सामने आने वाला है और इसी के तहत इसका प्रोमो जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बार कॉफी विद करण में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है. बात दें कि कॉफी विद करन सबसे चर्चित चैट शो है जिसके नए सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अब कॉफी विद करन 7 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, तो आइए जानते हैं कि इस बार क्या कुछ होगा खास.

आज करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया से अपने चैट शो कॉफी विद करण का प्रोमो जारी कर दिया है और लोगों को ये खुब भा रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि इस बार आपके टीवी सेट पर नहीं बल्कि ओटीटी पर ही आएगी. कॉफी विद करन को आप इस बार ओटीटी चैनल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वैसे इसके बाकि के 6 सीजन भी आपको यहीं पर मिल जाएंगे और अब सातंवे भी यहीं पर आएगा. बता दें कि ये चैट शो अक्सर विवादों में तब घिर जाता है, जब सितारे यहां पर किसी राज से पर्दा उठाते हैं या फिर कोई खास बयान देते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कई सारे नए चेहरे शो में देखने को मिलेंगे जिसमें सबसे उपर नाम आ रहा है साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का जो बहुत ही जल्द अपनी फिल्म लाइगर ले आ रहे हैं औऱ वो अपनी को-स्टार अनन्या पांड के साथ नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के चहेते रणबीर कपूर ने यहां पर आने से मना कर दिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस बार कौन से सितारे शो का हिस्सा होंगे और कॉफी पिलाकर करण कितने राज सितारों से निकलवाते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.