By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan Season 9 Will Karan Take A Break From The Show Know When New Season Will On Air
Koffee With Karan से 8 सालों बाद ब्रेक ले रहे हैं करण जौहर, कहा 'लोग अब बातें करने से डरते हैं'
Koffee With Karan Season 9: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर जो खबर आ रही है वो हैरान कर रही है.
Koffee With Karan Season 9: बॉलीवुड के फिल्ममेकर औऱ निर्देशक करण जौहर फिल्मों के साथ ही टीवी पर भी जमकर काम करते हैं. करण कई सालों से कई सारे टीवी में बतौर जज काम कर करते हैं. इसके साथ ही वो ‘कॉफी विद करण’लेकर आते हैं जो कुछ सालों तक टीवी पर आता था, लेकिन कुछ सालों से वो ओटीटी पर आ रहा है और पिछला आठवां सीजन आया था और फैंस ने इसे कुछ खास पसंद नहीं आया था. ऐसे में अब 9वें सीजन को लेकर जो खबर आ रही है वो आपको हैरा कर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं 9वें सीजन को लेकर क्या कुछ कहा है.
कब आएगा कॉफी विद करण का 9वां सीजन
‘कॉफी विद करण’ एक ऐसा चैट शो है, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और इसके अब तक 8सीजन आ चुके हैं और अब फैंस को लगा था कि इसका 9वां सीजन भी आने वाला है और अब इसे लेकर शो के होस्ट करण जौहर ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है. करण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘वे 2025 में एक नए कॉन्सेप्ट के साथ ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 के साथ वापस आएंगे. करण ने यह भी बताया कि पहली बार शो में रैपिड-फायर राउंड नहीं होगा. बल्कि इसके जगह कुछ खास और अनदेखा होगा, जो दर्शकों के लिए बिल्कुल नया होगा’.
इस साल नहीं आएगा ‘कॉफी विद करण’
करण ने ये कन्फर्म किया कि वो इस साल अपने शो के नए सीजन के साथ नहीं लौट रहे. उन्होंने बताया कि वो अपने शो को नए तरह से पेश करने की वजह से एक साल का ब्रेक ले रहे हैं और कॉफी विद करण 9 2025 के दूसरे हाफ में आएगा. यानि की इस साल आपको कॉफी विद करण देखने को नहीं मिलेगा और इसके लिए आपोक 2025 का इंताजर करना पड़ेगा.
8वां सीजन मेरे लिए बोरिंग था- करण
इसके साथ ही सामने आई जानकारी के अनुसार, करण शो में बड़े बदलाव करने वाले हैं. करण ने खुलासा किया है कि इस बार शो में रैपिड फायर राउंड भी नहीं होगा. जी हां, इसके बारे में फिल्ममेकर ने बताया कि यह बहुत ज्यादा बोरिंग था कि मैं खुद स्नूज अलर्ट की तरह था. करण ने बताया कि शो के 8वें सीजन में उन्होंने खुद से सवाल किया था कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें