Koffee With Karan 8: शर्मिला टैगोर ने सैफ-अमृता के तलाक पर कहा 'ब्रेकअप आसान नहीं होता...'

'कॉफी विद करण' सीजन 8 के हालिया एपिसोड में सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर एक साथ नजर आए.

Published date india.com Updated: December 28, 2023 11:12 AM IST
Koffee With Karan 8: शर्मिला टैगोर ने सैफ-अमृता के तलाक पर कहा 'ब्रेकअप आसान नहीं होता...'

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) इन दिनों जमकर छाया हुआ है और इसमें हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) शर्मिला टेगौर (Sharmila Tagore) पहुंचे थे औऱ ये पहली बार है कि इस चैट शो में किसी मां औऱ बेटे की जोड़ी पंहुची थी. ऐसे में इस शो में दोनों ने ही अपनी जिंदगी औऱ शादी पर खुलकर बातें की है. इस दौरान शर्मिला टैगौर ने पहली बार सैफ और अमृता सिंह के तलाक पर चुप्पी तोड़ी और चौंकाने वाली बात कही. जैसा कि आप जानते हैं कि सैफ और अमृता का तलाक सालों पहले हो चुका है और ये बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ था. ऐसे में अब इस बारे में शर्मिला और सैफ ने बात की है औऱ बताया है कि ये रिश्ता कैसा रहा था.

मां को बिना बताए की थी शादी

‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर के शो में शायद पहली बार सैफ अली खान के तलाक पर बातें हुई और वो भी उनकी मां शर्मिला टेगौर के सामने. दरअसल करण के एक सावल पर शर्मिला ने सैफ और अमृता की शादी का किस्सा सुनाया औऱ साथ ही उन्होंनेतलाक का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे शादी और तलाक दोनों ही पूरे परिवार की जिंदगी पर प्रभावी रहे थे. वहीं शर्मिला ने बताया कि शादी के ठीक दिन बाद सैफ से मिलने आई थी.

सैफ की शादी सुनकर रो पड़ी थी शर्मिला

इस बारे में बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि मैं सैफ से शादी होने के एक दिन बाद आई थी और उन्होंने मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, मैं नहीं चाहती थी कि ये शदी हो और इसी वजहसे से उन्होंने सैफ को इससे दूर रहने की सलाह देने आई थी, जिसके जवाब में उन्हें पता चलता है कि वो कल ही अमृता संग शादी कर चुके हैं. इस पर सैफ ने बताया कि उनका जवाब सुनने के बाद उनकी मां की आंखों से आंसू गिरने लगे और उन्होंने कहा कि वो इस फैसले से हर्ट हुई हैं.

शादी के बाद मैं बेहद खुश था- सैफ

इसके बाद सैफ ने इस पर बात करते हुए कहा अपने अचानक से शादी वाले फैसले पर खुलकर बात की है. सैफ ने कहा कि ‘आप जानते हैं, यह एक तरह से घर से भाग जाने जैसा ही था, हां बहुत सारी चीजें चल रही थीं और मुझे एक तरह की सुरक्षा वाली फीलिंग इससे आई. मुझे ये सब अच्छा लग रहा था. मुझे लग रहा था कि मैं अपना एक परिवार और घर बना सकूंगा और इसलिए मैंने ऐसा किया. 20 साल की उम्र में शादी की और कई सारी तीजें बदल गई हैं.

तलाक ने किया परेशान

इसी दौरान सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने भी खुलासा किया कि उनका रिश्ता आसान नहीं रहा. रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव ने न सिर्फ सैफ और अमृता बल्कि पूरे परिवार को परेशान किया. दोनों के अलग होने की वजह से बच्चे भी घर से दूर हुए और इब्राहिम उस समय सिर्फ तीन साल का थाय ऐसे में मंसूर अली खान पटौदी पोते इब्राहिम के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए, जबकि वो उन्हें बहुत पसंद था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.