Koffee With Karan: जान्हवी कपूर के फोन में स्पीड डायल पर किसका नंबर है?

बॉलीवुड सिस्टर्स जान्हवी और खुशी कपूर अपने करियर, फैमिली और लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं.

Published date india.com Published: January 2, 2024 6:12 PM IST
Koffee With Karan Whose number is on speed dial in Janhvi Kapoor phone shikhar pahariya
Koffee With Karan Whose number is on speed dial in Janhvi Kapoor phone shikhar pahariya

Koffee With Karan: बॉलीवुड सिस्टर्स जान्हवी और खुशी कपूर स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगी. दोनों अपने करियर, फैमिली और लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. शो के निर्माताओं ने सोमवार को अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया और इसमें बहनों के बीच मजेदार बातचीत का वादा किया गया है. रैट रेस सेगमेंट में करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा, “आपके स्पीड डॉयल में किन-किन लोगों का नंबर है.”

इस पर उन्होंने पापा (बोनी कपूर), खुशु (बहन खुशी कपूर) और शिखू (रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया) का नाम लिया.

आपको बता दें कि जाह्नवी कथित तौर पर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और प्यार से उन्हें ‘शिखू’ बुलाती हैं.

इसके बाद करण ने खुशी से पूछा, “ऐसा कहा जा रहा है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं?”

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ”आपको फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का वो सीन याद है, जहां अवार्ड्स के लिए आए स्टार्स से सवाल-जवाब किए जाते हैं. जब उनसे ओम के बारे में पूछा जाता है तो वे कहते हैं- ‘ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रैपिड फायर राउंड में, करण पूछते हैं, “अगर खुशी को अनन्या पांडे के साथ काम करना हो तो वे अपनी बहन को क्या सलाह देंगी?”

जान्हवी कहती हैं, ”बस ये सुनिश्चित करें कि आप उसी सेम लड़के को पसंद ना करें.”

गौरतलब है कि जान्हवी और अनन्या दोनों ईशान खट्टर को डेट कर चुकी हैं. साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से जान्हवी ने ईशान खट्टर को डेट किया था. वहीं, 2020 की फिल्म ‘खाली पीली’ के दौरान अनन्या पांडे और ईशान खट्टर डेट कर रहे थे.

‘कॉफी विद करण’ डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.