Holi 2021: वरुण-कृति ने ‘भेड़िया’ की टीम के साथ ऐसे मनाई Holi, इस गाने पर जमकर किया डांस- Video

Kriti Sanon-Varun Dhawan Holi Party: वरुण-कृति ने ‘भेड़िया’ की टीम के साथ खास अंदाज में मनाया होली का जश्न- वायरल हो रहा है वीडियो.

Published date india.com Published: March 29, 2021 1:00 PM IST
Holi 2021: वरुण-कृति ने ‘भेड़िया’ की टीम के साथ ऐसे मनाई Holi, इस गाने पर जमकर किया डांस- Video

Kriti Sanon-Varun Dhawan Party At Set See Their Fun Video: वरुण धवन (Varun Dhawan) कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों नार्थ इस्ट में अपनी आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में जाहिर की दोनों स्टार इस बार घर से दूर होली मना रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की, दरअसल इस फिल्म की शूटिंग हो रही है. ऐसे में सामने आए वीडियो में वरुण धवन और कृति सेनन होलिका दलन करते नजर आ रहे हैं और जमकर डांस कर रहे हैं.

वरुण (Varun Dhawan) और कृति (Kriti Sanon) का होली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो की झलक खुद कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वरुण-कृति के साथ पूरी भेड़िया (Bhediya) की टीम आग के आगे होलिका दहन करती नजर आ रही है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म सिलसिला के गाने रंग बरसे भीगे चुनर वाली को भी सुना जा सकता है.

आपको बता दें कि भेड़िया (Bhediya ) हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. भेड़िया (Bhediya )फिल्म मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई है ये फिल्म 2022 में 14 अप्रैल को रिलीज होगी. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग हो रही है. भेड़िया फिल्म के जरिए वरुण और कृति दोनों दूसरी बार साथ काम करने वाले हैं. इससे पहले दोनों फिल्म दिलवाले में साथ काम कर चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.