
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
फिल्म आदिपुरुष की डायलॉग डिलीवरी की खूब आलोचना की गई. फिल्म के कलाकारों को लेकर भी कई सवाल उठाए गए. मंदिर के बाहर आदिपुरुष फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को गुड बॉय किस के करने पर खूब बवाल मचा था. इस फिल्म में कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया था. अब खबर है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक बन रही है. दिलचस्प बात ये है कि इसे इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में मीना कुमारी का रोल कृति सेनन अदा कर रही हैं. डिजाइनर से निर्देशक बने मनीष मल्होत्रा अपनी ड्रेसेज़ के लिए फेमस हैं. इस फिल्म से वे अपने निर्देशन की शुरूआत कर रहे हैं. फिल्म के जरिए वे मीना कुमारी को श्रद्धाजंलि देना चाहते हैं.
मनीष का कहना है कि वे खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें अपने कैमरे के जरिए बेहतरीन अभिनेत्री की जिंदगी के सफर को दिखाने का मौका मिलेगा. इस खबर के बाद से फैंस के बीच अच्छा-खासा उत्साह बढ़ गया है. फिलहाल ये बायोपिक अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है. फिल्म के प्रोड्यूर भूषण कुमार है.

meena kumari
बता दें, हिंदी सिनेमा में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की जिंदगी बड़ी बेरहम रही. सारी जिंदगी वो प्यार के लिए तरसती रहीं. कहा जाता है कि मीना कुमारी का बहुत लोगों ने शोषण किया. जिसकी वजह से उनके दिल पर उस जख्म के निशां हमेशा के लिए रह गए. मीना कुमारी ने अपने से 15 साल बड़े डायरेक्टर कमाल अमरोही से शादी की थी. कमाल रुढ़िवादी थी. वे हर बात के लिए मीना कुमारी तो टोकते थे.

meena kumari
उन्हें अपनी बेगम का किसी से बात करना. उठना-बैठना पसंद नहीं था. मीना कुमारी पर लिखी किताबों के अनुसार कमाल चाहते थे कि मीना कुमारी कभी मां न बने. इसलिए उनका दो बार गर्भपात भी हुआ था. 31 मार्च 1972 में मीना ने दुनिया को अलविदा कह दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.