By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Krrish 3 Completes 7 Years Hrithik Roshan Shares Special Message On Instagram
'क्रिश 3' के पूरे हुए 7 साल, ऋतिक रोशन ने खास अंदाज़ में शेयर किया ये मैसेज
क्रिश फ्रैंचाइज की सफलता के साथ निर्माता चौथी किस्त की योजना बना रहे हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म क्रिश के तीसरे भाग को रिलीज हुए आज 7 साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर एक खास संदेश शेयर किया. सुपर हीरो अवतार में ऋतिक रोशन ने लाखों लोगों की दिलों पर राज किया, जिसमें बुराई के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देते है.
अभिनेता आज फिल्म ‘क्रिश 3’ की रिलीज होने के 7 साल का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिश का एक एनीमेशन शेयर किया. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “मानव का उत्थान होना चाहिए. कारण स्वयं अनुभव है.”
View this post on InstagramThe human must rise. The reason is the experience itself . . K.R.R.I.S.H . #krrish
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक के किरदार से जुड़ी हर चीज ट्रेंड बन गई – चाहे वह उनका हेयरस्टाइल हो, यहां तक कि उनका ब्लैक मास्क भी ट्रेंड में शामिल हो गया था. क्रिश फ्रैंचाइज की सफलता के साथ निर्माता चौथी किस्त की योजना बना रहे हैं और प्रशंसक अपने सुपर हीरो की वापसी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें