Govinda And Sunita Separation Rumours: 37 साल साथ रहने के बाद गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. बॉलीवुड में हीरो नंबर वन के तौर पर मशहूर गोविंदा ने सालों तक पर्दे पर राज किया, हालांकि उनका परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहा. ऐसे में पिछले कुछ सालों में वो अपनी पत्नी के संग कई सारे शोज में नजर आए और उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया. इसी बीच में अब खबरें आ रहे हैं कि वो अलग हो रहे हैं. वहीं अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के करीबी कृष्णा और आरती ने अपनी राय साझा की है.
उनका बंधन बहुत मजबूत है
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘ऐसा नहीं हो सकता, वे तलाक नहीं देंगे’. इस बीच, News18 से बात करते हुए गोविंदा की भतीजी आरती सिंह ने कहा ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी मुंबई में नहीं हूं इसलिए मैंने किसी से संपर्क नहीं किया है, लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं, यह झूठी खबर है. ये सिर्फ अटकलें हैं क्योंकि उनका बंधन बहुत मजबूत है, उन्होंने वर्षों से एक मजबूत और प्यार भरा रिश्ता बनाया है तो वे तलाक कैसे ले सकते हैं? मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसी सभी अफवाहें कहां से मिलती हैं, जो पूरी तरह से झूठ हैं, लोगों को अपने निजी जीवन के बारे में गलत सूचना फैलाने से बचना चाहिए, दरअसल, बिना वजह मेरे तलाक की खबरें भी उड़ गई थीं.’ ऐसी आधारहीन गॉशिप केवल स्ट्रेश पैदा करती है’.
जानें बहू कश्मिरा ने क्या कहा
गोविंदा और सुनीता की अलगाव की खबर ने पूरे परिवार को भी हिलाकर रख दिया था। जहां कृष्णा ने इन खबरों को खारिज कर दिया, वहीं कश्मीरा हैरान रह गईं. न्यूज18 शोशा, कश्मीरा ने कहा कि ‘वह उनकी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं जानती, लेकिन उन्हें लगता है कि यह एक डरावनी अफवाह है’.
गोविंदा और सुनीता के तलाक की चर्चा
गोविंदा और सुनीता ने मार्च 1987 में शादी कर ली। वे लगभग 37 वर्षों से एक साथ हैं. हालांकि, 25 फरवरी, 2025 को उनके तलाक की खबरें आईं. दरअसल कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि सुनीता गोविंदा के साथ अपनी शादी खत्म करना चाहती हैं.. अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि ये कपल साथ रहेगा या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.