'मामी प्रॉब्लम क्रिएट करती है', जब कृष्णा अभिषेक ने कहा महाभारत भी ऐसे ही शुरू हुई थी

Krushna Abhishek On Govinda And Sunita: कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में बताया है कि आखिर कैसे उनके मामा के संग उनके रिश्ते खराब हो गए.

Published date india.com Updated: September 19, 2024 11:45 AM IST
'मामी प्रॉब्लम क्रिएट करती है', जब कृष्णा अभिषेक ने कहा महाभारत भी ऐसे ही शुरू हुई थी

Krushna Abhishek On Govinda And Sunita: कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच पिछले कई सालों से अनबन चल रही है और दोनों ही लंबे समय से एक दूसरे से दूरी बानकर रखी हुई है. हालांकि कुछ महीनों पहले ही गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे, लेकिन इस दौरान वो बिना अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ नजर आए थे. इसके साथ ही उनके बच्चे भी नजर नहीं आए थे. ऐसे में अब हाल ही में एक पुराना इंटरव्यू कृष्णा का वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने कहा था कि उनकी मामी की वजह से दोनों के रिश्ते खराब हो जाएंगे, आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कुछ कहा है.

‘मामी प्रॉब्लम क्रिएट करती है’- कृष्णा अभिषेक

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कृष्णा अभिषेक के अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नजर आरे हैं और इस दौरान वह अपनी मामी सुनीता आहूजा  के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक्टर कहते हैं कि ‘ये जो मम्मी हैं वह काफी प्रॉब्लम क्रिएट करती है. मामा के साथ तो क्या है ना मामा तो मेरा ब्लड है ना, उनको काटो या मुझे काटो खून तो हमारा आधा एक ही है. तो मामी जो है न हमारी, बीच में एक न्यूज आई थी, जब हमारे शो में आई थी तब फिर मैं आया नहीं था. वह थोड़ी प्रॉब्लम क्रिएट करती है महाभारत भी तो ऐसे ही शुरू हुई थी.’

Salman Khan के शेरा नहीं बल्कि इस स्टार का बॉडीगार्ड है सबसे ज्यादा अमीर, जानें इनकी फीस 10

जो है मामा तक ही है- कश्मीरा

इस दौरान हम दोनों से पूछा गया कि क्या किसी ने कोशिश नहीं की की सब कुछ मिलकर बात करके खत्म किया जाए? इस सवाल के जवाब में कश्मीरा ने कहा ‘कि बातें उन्हीं के साथ होती है जो लोग समझदार होते हैं. मैं इस टॉपिक को यहीं खत्म करना चाहती हूं, मेरे लिए इनके मामा तो बहुत ही बड़े हैं और उनकी हम ज्यादा रिस्पेक्ट करते हैं. हम उनके लेवल पर कभी नहीं पहुंच पाएंगे, पर उनको प्यार बहुत ज्यादा करते हैं. मेरे लिए वहीं तक एंड है और होता है. मुझे मामी को लेकर कभी कुछ नहीं पता है’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.