By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kumkum Bhagya 19th September 2016 Full Episode Written Update
‘कुमकुम भाग्य’ 19 सितंबर 2016 फुल ऐपिसोड अपडेट : क्या आलिया के प्लान में फंस जाएगी प्रज्ञा?
आज के ऐपिसोड का एक-एक सीन जानिये यहां
ज़ी टीवी का मशहूर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ का ये ऐपिसोड बहुत ट्विस्ट और टर्न लेकर आया। ऐपिसोड की शुरुआत प्रज्ञा से होती है। प्रज्ञा सोचती है कि उसे अभि पर और गुस्सा नहीं करना चाहिए, वरना वो अपने दिमाग पर ज्यादा जोर देगा और परेशान होगा। वो सोचती है कि वो उससे माफी मांग लेगी। वहीं आलिया पहुंच जाती है। वो प्रज्ञा को एक बार फिर बेइज्जत करने की कोशिश करती है। लेकिन प्रज्ञा उसे करारा जवाब देती है। वो उसे कहती है कि वो जानती है कि म्यूज़िक लॉन्च पर सी़डी उसने बदलती थी, ये वो जानती है। लेकिन आलिया पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ता। वो उसे एक बार फिर धमकी देती है कि वो उसे अभि से दूर कर देगी।
आलिया अभि को ऑफिस देर से जाने के लिए राज़ी कर लेती है, ताकि उसका प्लान कामयाब हो सके। आलिया शायना के साथ मिलकर प्रज्ञा के खिलाफ अपनी नई चाल चलने के लिए तैयार है। उन्होंने जिस वरुण नाम के शख्स को प्लान में शामिल किया होता है वो मिस्टर सेठी के ऑफिस पहुंच जाता है। जहां उसकी और प्रज्ञा की किसी बात पर छोटी सी बहस हो जाती है, जिसे शायना आकर सुलझा देती है।
आलिया की चाल के मुताबिक, वरुण प्रज्ञा को केबिन में काम के बहाने बुलाता है। वो वहां उससे ज़बरदस्ती करने की कोशिश करता है। उतने में शायना, ऑफिस के बाकी लोग और अभि भी वहां पहुंच जाता है। लेकिन माहौल बिल्कुल बदल चुका होता है। वरुण ऐसा दिखाता है कि प्रज्ञा ने प्रमोशन के लालच में उसके करीब आने की कोशिश की। आलिया मौके का पूरा फायदा उठाती है, और अभि के सामने प्रज्ञा को काफी भला बुरा कहती है। प्रज्ञा अपने पर लगे इल्ज़ाम के लिए इनकार करती है।
शायना प्रज्ञा के ख़िलाफ गवाही देती है। इसके बाद आलिया अभि को प्रज्ञा के ख़िलाफ भड़काने की कोशिश करती है। वो अभि से कहती है कि प्रज्ञा को धक्के मारकर बेइज्ज़त करके ऑफिस से बाहर निकाल दीजिए। आलिया प्रज्ञा पर हाथ उठाने की कोशिश करती है लेकिन अभि उसे रोक लेता है।
क्या अभि आलिया की बात पर यकीन करेगा? जानने के लिए पढ़ते रहे ‘कुमकुम भाग्य’ का फुल अपडेट यहां।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें