By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kunal Kemmu Said This Regrettable Thing About Go Goa Gone 2 Fans Were Shocked
कुणाल खेमू ने 'गो गोवा गॉन 2' के बारे में कही ये अफसोसजनक बात, फैन्स को लगा धक्का
फिल्म के निर्माताओं ने पिछले तीन सालों में दो बार 'गो गोवा गॉन 2' का ऐलान किया है.
मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) का कहना है कि साल 2013 में आई जॉम्बी-कॉमेडी हिट फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ का सीक्वेल तार्किक मुद्दों में से होकर गुजर रहा है, इसलिए पिछले कुछ सालों से इस परियोजना पर काम शुरू नहीं हो सका है. यह पूछे जाने पर कि फिल्म की शूटिंग के शुरू होने की संभावना कब से है? कुणाल ने बताया, “यह मेरा भी सवाल है क्योंकि मैंने भी इसकी घोषणा पढ़ी है. इसके अलावा मेरे पास और कोई जानकारी नहीं है.
पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ को ‘जवानी जानेमन’ से पहले झेलने पड़े थे कई रिजेक्शन? पढ़ें पूरी कहानी
उन्होंने (फिल्म के निर्माता) पिछले तीन सालों में दो बार ‘गो गोवा गॉन 2’ का ऐलान किया. कुछ लॉजिस्टिक या तार्किक मुद्दे हैं. जब तक हम फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं करेंगे, तब तक मैं यकीन नहीं करूंगा क्योंकि पिछले दो सालों में मैं इस फिल्म को लेकर कई तरह से उत्साहित रहा हूं और यह मेरे दिल के बेहद करीब है.”
कुणाल ने मुंबई में अपनी आगामी फिल्म ‘मलंग’ का प्रचार करते हुए मीडिया से बात की. निर्माताओं के मुताबिक, मूल फिल्म की कहानी जहां खत्म हुई थी वहीं से इसकी कहानी शुरू होगी. फिल्म में हर कलाकार के अपने किरदारों को दोहराने की उम्मीद जताई जा रही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें