36 साल की इस हसीना का 2 साल पहले टूटा रिश्ता, क्या अब इस मशूहर कॉमेडियन पर आया करोड़पति एक्ट्रेस का दिल!

Kusha Kapila Dating Anubhav Singh Bassi: अनुभव सिंह बस्सी और कुशा कपिला के बीच डेटिंग की अफवाहें तब और तेज़ हो गईं जब अभिनेत्री ने बस्सी के जन्मदिन पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है.

Published date india.com Updated: January 11, 2026 12:02 PM IST
36 साल की इस हसीना का 2 साल पहले टूटा रिश्ता, क्या अब इस मशूहर कॉमेडियन पर आया करोड़पति एक्ट्रेस का दिल!

Kusha Kapila Dating Anubhav Singh Bassi: अनुभव सिंह बस्सी और कुशा कपिला के डेटिंग की अफवाहें हर गुजरते मौके के साथ बढ़ती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना चुके ये दोनों सितारे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल उनके डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब कुशा के जन्मदिन पर उन्हें एक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया. अब, कुशा द्वारा बस्सी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखने के बाद अटकलें और तेज हो गईं. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई तस्वीर में कुशा बस्सी के सनग्लासेस पहने हुए एक क्रूज या नाव पर सेल्फी लेती नजर आईं है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा है.

कुशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बस्सी के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में कुशा बस्सी के सनग्लासेस पहने हुए कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेती नजर आईं. कुशा ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो @be_a_bassi एक उदार हृदय, घबराहट में भी शांत रहने वाले, बिना मांगे मदद करने वाले, ऐसे पार्टी करते हैं जैसे हम उम्र में उलटे जा रहे हों, किसी को पीछे नहीं छोड़ते, यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अच्छा समय बिता रहा हो, अभी भी हर फ्लाइट में पहुंचने का प्रबंध कर लेते हैं, जब भी मौका मिलता है शायरी सुना देते हैं, किसी न किसी मोड़ पर आपको ‘वकील’ के चक्कर में डाल देंगे, सोचते हैं कि वे अभी भी पुलिसवाला बन सकते हैं, इतनी सटीक योजना बनाते हैं कि अराजकता का उन पर कोई असर नहीं पड़ता.।” अंत में कुशा ने लिखा, “ऊपर से फनी है, हद है यार. इस साल आपके स्पेशल का बेसब्री से इंतजार है.”

एक यूजर ने इस पोस्ट को रेडिट थ्रेड पर शेयर करते हुए लिखा, “वे पक्का डेटिंग कर रहे हैं और वो उसके साथ ट्रिप पर है!!!” कमेंट सेक्शन में एक अन्य यूजर ने बस्सी की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, “कुशा ने बस्सी के ही चश्मे लगाए हैं।” एक और यूजर ने कुशा के एक्स बॉयफ्रेंड जोरावर और बस्सी के बीच समानता बताते हुए कहा, “उसे दाढ़ी वाले लड़के पसंद हैं।” इससे पहले, कुशा और बस्सी के डेटिंग की अफवाहें तब उठीं जब कंटेंट क्रिएटर ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें अपलोड कीं थी. एक तस्वीर में कुशा बस्सी के बगल में बैठी हुई नजर आईं थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.