By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kusha Kapila Wrote Down A Emotional Note After Divorce With Zorawar Ahluwalia
कुशा कपिला को याद आए जोरावर अहलूवालिया, इमोशनल नोट में कहा 'यह अजीब बात है...'
Kusha Kapila Emotional Note: कुशा कपिला ने अपने पूर्व पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक के कुछ ही दिनों बाद एक इमोशनल नोट शेयर किया है.
Kusha Kapila Emotional Note: कुशा कपिला (Kusha Kapila) सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलताओं के शिखर पर हैं, क्योंकि उन्होंने इस साल न केवल ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में डेब्यू किया, बल्कि उन्हें ‘प्लान ए-प्लान बी’, ‘घोस्ट स्टोरीज़’, ‘मसाबा मसाबा’ जैसी फिल्मों और सीरीज में एक्टिंग का भी मौका मिला. वहीं हाल ही में कुशा अफने पति जोरावार से अलग हुई है और कुशा कपिला ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक सीक्रेट पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में दुख महसूस करने के अपने अनुभव के बारे में लिखा. इसे एक ‘अजीब बात’ बताते हुए कुशा ने कहा कि इससे उन्हें बहुत दुख हुआ. इसके अलावा, उन्होंने यह भी संदेह व्यक्त किया कि यह भावना स्थायी रहेगी या बस गुजर जाने वाला फेज है.
दुख का अनुभव इस वक्त मैं कर रही हूं.
नोट की शुरुआत में उन्होंने लिखा, ”यह एक बहुत अजीब है… जिस दुख का अनुभव इस वक्त मैं कर रही हूं. दुख के इस भारीपन से उबर चुकी हूं. मुझे लगता है दिल के दर्द के दौरान भी ऐसा ही दर्द महसूस होता होगा. जिस दर्द से अभी मैं गुजर रही हूं, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे पैर की छोटी उंगली में लगी चोट का दर्द. उंगली में लगी चोट का दर्द कुछ इस तरह होता है, जिसमें हमारा ध्यान सिर्फ उस दर्द की ओर होता है.’

जिस दर्द से मैं अभी गुजर रही हूं
कुशा ने नोट में आगे लिखा है, ”जिस दर्द से मैं अभी गुजर रही हूं, ये दर्द और दुख मुझे कई बार ऐसा महसूस करवाता है कि क्या होगा अगर यह कभी खत्म नहीं हुआ तो, जैसे नब्बे के दशक में बाएं हाथ में लगने वाले टीका के निशान, जो आज भी 90’s के बच्चों के हाथ में बना हुआ है. क्या यह सही है कि हम उस रूममेट्स की तरह रहें, जो साथ रह रहे हों, लेकिन रेंट एग्रीमेंट के एक्सपायर होने का इंतजार कर रहे हों.
अंदर में हो रहे बदलाव को महसूस कर पा रही हूं
कुशा ने आगे लिखा ‘मैं अपने अंदर में हो रहे बदलाव को महसूस कर पा रही हूं, जो मेरी तरह तो है, पर मैं नहीं। मैं अपने फेवरेट गानों को ऐसे संजोकर रखती हूं और लूप में सुनती हूं, कि कहीं मैं उन्हें भूल न जाऊं और मेरे से दूर न हो जाए। फिलहाल, मेरे पुराने दुखों के लिए कोई नया गाना नहीं है, जिसे मैं फैमिलियर हो सकूं, जो मुझे राहत दे सके’.

दुखों के बारे में हैं कि ‘दुख क्या है?
कुशा कपिला ने अपने नोट के अंत में लिखा, ‘यहां ऐसे कई लिट्रेचर हैं, जो दुखों के बारे में हैं कि ‘दुख क्या है?’, दुख के विभिन्न फेज के बारे में भी बताया गया है, लेकिन उस दुख से आप कैसे उबरोगे, जिससे आप गुजर रहे हो, इसके बारे में कोई आर्टिकल नहीं हैं, लेकिन मैं आपको बता सकती हूं इसके बहुत से फेज हैं, जो इकट्ठे हैं और आपको बिग बैंग की तरह हीट करते हैं. आप सब कुछ अपनी आंखों से देख रहे होते हो और कुछ नहीं कर पाते.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें