'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पार्वती बनकर हुई साक्षी तंवर की एंट्री, फीस जानकर तुलसी भी पकड़ लेंगी अपना सिर

Sakshi Tanwar Fees For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पार्वती भनकर साक्षी तंवर की एंट्री हुई है और इसके लिए वो मोटी फीस ले रही हैं.

Published date india.com Updated: October 19, 2025 12:43 PM IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पार्वती बनकर हुई साक्षी तंवर की एंट्री, फीस जानकर तुलसी भी पकड़ लेंगी अपना सिर

Sakshi Tanwar Fees For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टेलीविज़न आइकन साक्षी तंवर “कहानी घर घर की” में पार्वती के रूप में अपनी प्रसिद्ध भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इस बार, एकता कपूर के एक और कल्ट क्लासिक, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में वो नजर आएंगी. इस जबरदसत् क्रॉसओवर ने हर फैंस को पुराने दिनों को याद दिला दी है और लोग ये देखने के लिए बेहद खुश हैं पार्वती और तुलसी एक ही फ्रेम में नजर आने वाली हैं. हालांकि कहानी क्या होगी ये किसी को नहीं पता है लेकिन तुलसी और पार्वती जोड़ी को देखने के लिए हर कोई बेहद उत्साहित है.

जानें कितनी लेर ही हैं फीस

वहीं सूत्रों ने एक बड़ी बात का खुलासा किया है, साक्षी अपनी विशेष उपस्थिति के लिए भारी-भरकम फीस ले रही हैं. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, साक्षी तंवर “क्योंकि” में अपने कैमियो के लिए प्रति एपिसोड 12 से 14 लाख की भारी-भरकम फीस ले रही हैं. बता दें एक शो से जुड़े सूत्र ने बताया है कि एकता ऐसे कलाकार को चाहती थी जो तुरंत इस शो के साथ जुड़ पाए और साक्षी इसके लिए परफेक्ट थी.

फिर से लौट आए पुराने दिन

निर्माता उनकी फीस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार थे क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए टेलीविजन के एक पूरे युग को वापस ले आएगी”. साक्षी और तुलसी की जोड़ी को लोग देखने के लिए एक्साइटेड है. हालांकि पार्वती के ‘क्योंकि’ की दुनिया में आने का असली कारण अभी भी शो में नहीं दिखाया गया है. हालांकि उनका किरदार बहुत लंबा नहीं होना वाला है, लेकिन फैंस इसी बात से खुश हैं कि वो कुछ दिनों तक चीवी पर नजर आएंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.