फाइनल में रेवंत का मुकाबला पंजाब के खुदाबक्श और नागा रोहित के बीच था। जिसमें रेवंत ने बाजी मार ली।
पंजाब के खुदाबक्श रहे दूसरे नंबर पर, नागा रोहित को मिला इस शो में तीसरा स्थान।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रेवंत को ट्रॉफी प्रदान की। ये रेवंत की जिंदगी का यादगार पल था। विनर को एक ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपए और महिंद्रा की तरफ से एक गाड़ी से नवाजा गया।
एलवी रेवंत के जीतने के कयास पहले से ही उनके फैंस लगा रहे थे। कुछ लोगों ने तो रेवंत का नाम सोशल मीडिया पर पहले ही विनर बनाकर घोषित कर दिया था।

getty images
रेवंत कुमार की आवाज भी लोगों के लिए नई नहीं है। रेवंत भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली में गाना गा चुके हैं।
रेवंत के लिए सबसे अच्छी बात रही जब क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ग्रांड फिनाले के विनर का नाम लिया।
रेवंत को शो के जज अनु मलिक का खास फेवरेट माना जाता रहा लेकिन उन्हें जनता के पोल के आधार पर सबसे ज्यादा वोट मिले।
जब रेवंत का नाम विनर के तौर पर घोषित हुआ तो सबकी खुशी का ठिकाना न रहा। अनु मलिक ने तो रेवंत को अपनी गोद में उठा लिया।
इस मौके पर सचिन और सोनू निगम ने अपना नया गाना भी लांच किया।
शो में कपिल शर्मा शो के मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों को हंसा-हंसा कर पेट में दर्द कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.