By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Laapataa Ladies Kiran Rao Film New Bts Video Releasedlaapataa Ladies Kiran Rao Film New Bts Video Released
laapataa ladies: एक के बाद एक रिलीज़ हो रहे हैं किरण की फिल्म के BTS Videos
laapataa ladies: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' की एक और बीटीएस वीडियो रिलीज़ हो गया है.
laapataa ladies: किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Kiran Rao Movie) की रिलीज डेट करीब आ रही है. ऐसे में दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म की टीम ने एक खास बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें सेट पर की गई मस्ती दिखाई गई है. इस वीडियो में प्रतिभा रांता और बाकी टीम मेंबर्स के बीच की बॉन्डिंग और सेट काम करते हुए उनके अनुभव को खूबसूरती के साथ कैद किया गया है. ये बीटीएस वीडियो फैन्स को न सिर्फ फिल्म की एक झलक देता है. बल्कि ये भी दिखाता है कि कैसे पूरी टीम ने एक साथ मिलकर हर पल को एंजॉय किया, जिससे ऑडियंस के बीच ये उम्मीद जगी है कि फिल्म भी उतनी ही एंटरटेनिंग और प्यारी होगी.
इस दिलचस्प वीडियो में, दर्शकों को प्रतिभा रांता की एक झलक देखने को मिलती है जिसमें वो अपने किरदार में चमक बिखेरती नजर आ रही है. इसमें उनकी एक्टिंग का दम दर्शाया गया है जिससे दर्शकों को कनेक्ट करने वाले कुछ सीन्स देखने मिलेंगे. लेकिन इस वीडियो का असली मजा तब आता है जब डायरेक्टर किरण राव और प्रतिभा रांता के बीच में एक दिल को छू लेना वाला पल शेयर किया गया हैं. दोनों के बीच हुए इस दिल छू लेने वाले हग ने वीडियो को एक और खुशनुमा फील दिया, जिसे फैन्स को मिस नहीं करना चाहिए.
प्रतिभा रांटा ‘लापता लेडीज़’ की शाइनिंग स्टार के रूप में उभरी हैं, उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दिल जीत लिया है. ये बीटीएस वीडियो कास्ट और क्रू के बीच प्यार और तालमेल की एक खूबसूरत झलक भी पेश करता है.
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है. यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है. फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है. यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.
Also Read:
-
'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती', Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam का करारा जवाब
-
Iran–Israel war: हिना खान का ‘मोदी सपोर्ट’ पोस्ट वायरल, फैंस vs ट्रोल्स आमने-सामने, सोशल मीडिया पर बवाल!
-
Divya Bharti Death के बाद Sridevi ने संभाली ‘लाडला, फिर कुछ ऐसा हुआ घबरा गईं एक्ट्रेस, गायत्री मंत्र का जाप, फिर मौत भी...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें