EnglishHindi

Coolie No 1 IMDb Rating: वरुण की 'कुली नंबर 1' ने सलमान की 'रेस' को दी मात, IMDB में हासिल हुई इतनी रेटिंग

वरुण और सारा की कुली नंबर वन की IMDB रेटिंह अब सबके सामने आ चुकी है और ये इसे सलमान खान की रेस 3 से भी कम रेटिंग्स हासिल हुई है.

Updated: December 28, 2020, 4:29 PM IST

साल खत्म होने से पहले ओटीटी पर वरुण औऱ सारा की फिल्म कुली नंबर 1 दर्शकों के सामने आई है. हालांकि फिल्म का ट्रेलर जिस तरह से दर्शको ने नापसंद कर दिया था, ठीक उसी तरह से फिल्म का भी यही हाल है. कुली नंबर 1 को फैंस ने बहुत अधिक प्यार नहीं दिखाया है बल्कि फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के मीम्स बन रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म की IMDB रेटिंग जारी हो गई है जो वरुण औऱ सारा को अधिक परेशआन कर सकती है क्योंकि ये बहुत अच्छी नहीं है.

फिल्म के रिलीज के बाद लोगों का रिसपॉन्स बहुत अच्छा नहीं था, जाहिर सी हात है गोविंदा और करिश्मा की सुपरहिट फिल्म का रीमेक दर्शको को जरा सा भी रास नहीं आया है. दरअसल आईएमडीबी ने इस फिल्म के लिए अपनी रेटिंग लिस्ट साझा की है. इस फिल्म को लेकर चौकाने वाली बात ये है कि फिल्म को सलमान खान की रेस 3 से भी कम रेटिंग्स मिली हैं.

Coolie No 1

वरुण धवन की फिल्म को IMDB ने 1.4 रेटिंग्स दी हैं जबकि सलमान खान की फिल्म रेस 3 को 1.9 रेटिंग्स मिली थीं. जहां फिल्म पहले से ही ट्रोलर के निशाने पर थी वहीं पर इस रेटिंग के बाद से ही एक बार फिर से फिल्म सबके निशाने पर आ गई है. अब जाहिर है कि ये सब देखकर वरुण धवन और सारा अली खान के फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगने वाला है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है और लोगों के द्वारा इस फिल्म के मीम्स बनाए जा रहे हैं जो कि वायरल हैं

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.