गणतंत्र दिवस : Republic Day पर सुनें ये Top-10 एवरग्रीन देशभक्ति सॉन्ग और गर्व से कहें 'जय हिंद'

Top 10 Patriotic Songs : इन गानों को आप खुद भी सुनें और अपने आस-पास के लोगों को भी सुनाएं, जिससे देशभक्ति की भावना को एक बार फिर से उनमें जगाया जा सके.

Published date india.com Updated: January 26, 2024 8:11 AM IST
गणतंत्र दिवस : Republic Day पर सुनें ये Top-10 एवरग्रीन देशभक्ति सॉन्ग और गर्व से कहें 'जय हिंद'

Republic Day 2024 : 26 जनवरी के दिन को पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस बार भारत अपना 75वां रिपब्लिक डे सेलिब्रेट कर रहा है. अगर आप भी अपने घर में गणतंत्र दिवस मनाना चाहते हैं, तो जरूर अच्छे देशभक्ति गानों की प्ले-लिस्ट की जरूरत होगी. तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसे देशभक्ति गानों का कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर आपके बच्चों में भी देशप्रेम की भावना जाग जाएगी. इन गानों को आप खुद भी सुनें और अपने आस-पास के लोगों को भी सुनाएं, जिससे देशभक्ति की भावना को एक बार फिर से उनमें जगाया जा सके.

1. ये देश है वीर जवानों का… (फिल्म- नया दौर)

दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की फिल्म ‘नया दौर’ का गाना ‘ये देश है वीर जवानों का…’ अगर गणतंत्र दिवस पर ना सुना जाए तो ये उत्सव अधूरा ही रह जाता है.

2. जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया… (फिल्म- सिंकदर-ए-आजम)

मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना भारत के उस सुनहरे अतीत के बारे में है, जिसके बारे में हमने सिर्फ पढ़ा या सुना है. अब, जब हम प्राचीन भारत के टुकड़े बिखरे हुए देखते हैं, तो यह गीत हमें उस स्वर्ण युग की याद दिलाता है, जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

3. भारत का रहने वाला हूं… (फिल्म- पूरब और पश्चिम)

मनोज कुमार स्टारर फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का ये गाना उन चुनिंदा सॉन्ग्स में से एक है जिसमें भारत देश की वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और गणितीय प्रतिभा की तारीफ की गई है. भले ही दुनिया हमसे आगे निकल गई हो, लेकिन हम उस देश में रहते हैं जो आज भी सबसे अधिक समृद्ध है.

4. हम लोगों को समझ सको तो… (फिल्म- फिर भी दिल है हिंदुस्तानी)

शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ का ये गाना हर युवा के दिलों को झूमने पर मजबूर कर देता है. इस गाने में भारत के लोगों की फनी अंदाज के साथ तारीफ की गई है.

5. मां तुझे सलाम… (एल्बम- वंदे मातरम)

एआर रहमान के गाने ‘मां तुझे सलाम…’ को कई बॉलीवुड फिल्मों में इस्तेमाल किया गया है. इस गाने को सुनते ही खून में देशभक्ति का जोश उबाल मारने लगता है. एआर रहमान का ये अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला भारतीय गैर-फिल्मी एल्बम भी है.

6. ऐ मेरे वतन के लोगों…

दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में इस गाने को सुनने पर जरूर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. लता मंगेशकर ने देश के वीर शहीदों के शौर्य को गाने में पिरोकर हर किसी को भवुक कर दिया था.

7. तेरी मिट्टी में मिल जावां… (फिल्म- केसरी)

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी’ का देशभक्ति गाना ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’ इस गणतंत्र दिवस जरूर सुनें.

8. ऐ वतन मेरे वतन… (फिल्म- राजी)

आलिया भट्ट की शानदार देशभक्ति फिल्म ‘राजी’ का ये गाना उन असली हीरोज को समर्पित है जो गुमनाम रहकर देश की सेवा के लिए खुशी-खुशी अपनी जान कुर्बान कर देते हैं.

9. ये जो देश है मेरा… (फिल्म- स्वदेश)

शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ का एवरग्रीन सॉन्ग ‘ये जो देश है मेरा…’ विदेश में बैठे भारतीयों को भी एक बार अपने घर की याद दिला देता है. इस गाने में देशभक्ति की भावना जगाने की ताकत है.

10. रंग दे बसंती… (फिल्म- रंग दे बसंती)

आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की फिल्म में कई शानदार गाने हैं, लेकिन ये गाना आपको अपने देश के लिए प्यार और गर्व का एहसास कराता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.