बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फैन फ़ॉलोइंग दिन ब दिन बढती ही जा रही है। जहाँ दुनियाभर में अक्की के फैन मौजूद हैं वहीँ बॉलीवुड में भी अक्की के खूब दीवाने हैं। सलमान ने तो बॉलीवुड का सुल्तान अक्की को बना दिया है। लेकिन बॉलीवुड में एक और अक्की का चाहनेवाला है जो यक़ीनन अक्की का सबसे बड़ा फैन है।
दरअसल यह कोई और नहीं है बल्कि बॉलीवुड के बाजीराव यानि की रणवीर सिंह हैं। रणवीर सिंह ने एक पूरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिससे यह साबित हो जाता है की वो ही अक्की के बड़े फैन हैं। जी हाँ रणवीर ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ अक्षय भी नज़र आ रहे हैं। यह भी पढ़ें: LEAKED!!! प्रभास की ‘बाहुबली’ 2 की कॉन्सेप्ट फ़ोटोज़ हुईं LEAK, जानिए ‘बाहुबली 2’ के विशाल सेट के बारे में और देखिए शानदार तस्वीरें..
आपक्को जानकर अचरज होगा की यह तस्वीर 1990 की है, जिसमें रणवीर बेहद छोटे हैं और उन्हें पहचान पाना नामुमकिन है। रणवीर ने इतने सालों बाद भी अक्की के साथ की अपनी यह अनमोल तस्वीर संभाल कर रखी है। अक्की को इस तस्वीर में देखकर उनकी पूरानी एक्शन इमेज ज़हन में आ जाती है।यह भी पढ़ें: HOT & SEXY!!!!Baar Baar Dekho!!!! ‘बार बार देखो’ के ट्रेलर में देखिए कैटरीना कैफ़ का बेहद हॉट एंड सेक्सी अवतार..
90 के दशक के फैशन स्टाइल में भी अक्की बेहद कूल नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर कर रणवीर ने लिखा है की “अनमोल, लाखों में एक अक्षय कुमार के साथएक फैनबॉय का पल. ” साथ ही उन्होंने रुस्तम की रिलीज़ के लिए 9 दिन बाकी होने की बात भी की है.
अक्की और रणवीर की यह तस्वीर आप भी देखिए और हमें बताइये की यह तस्वीर आपको कैसी लगी?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.