LSD 2 के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, मौनी रॉय- अनु मलिक ने खोले अपने सीक्रेट्स

लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के रिलीज होने के बस कुछ दिन पहले इस BTS वीडियो को शेयर किया है.

Published date india.com Published: April 15, 2024 5:56 PM IST
LSD 2 shared BTS video Mouni Roy Anu Malik tusshar kapoor revealed their secrets
LSD 2 shared BTS video

LSD 2: ‘लव सेक्स और धोखा 2’ की रिलीज की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे -वैसे मेकर्स दर्शकों को खुद से बांधे रखने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई नई ट्रेलर ने दर्शकों को एक बिलकुल असली और सच्ची दुनिया से रूबरू कराया है, जिसमें डिजिटल दुनिया में डूबे हुए युवाओं की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है. जिसके बाद अब, मेकर्स ने एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें सेट की झलक देखी जा सकती है. वीडियो में सोफी चौधरी, मौनी रॉय, अनु मलिक और तुषार कपूर भी नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में कैमियो कर रहे हैं.

लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने फिल्म के रिलीज होने के बस कुछ दिन पहले इस BTS वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में फिल्म में दिखाए जाने वाले शो ‘ट्रुथ या नाच’ के सेट पर सोफी चौधरी को देखा जा सकता है. जहां, जैसे ही लव सेक्स और धोखा के बारे में बात शुरू होती है, सोफी हमें तुषार कपूर के पास ले जाती हैं, और तब तुषार चैलेंज के रूप में ‘नाच’ को चुनते है और फिर कैमरे के सामने मजेदार डांस कर के दिखाते हैं.

आगे मौनी रॉय की तरफ होस्ट ने अपना रुख किया और उनसे उनके पहले किस और उनके लाइफ में मिले धोखे के बारे में पूछा. आखिर में वह अनु मलिक के पास गई और उनसे उनकी प्रेरणा और प्यार में कभी मिले धोखे के बारे में सवाल किया. सेट पर जिस तरह की मस्ती BTS वीडियो में देखा जा सकता है, इससे यह पक्का है कि फिल्म में एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने मिलने वाला है.

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, ‘लव सेक्स और धोखा 2’, जो प्रोड्यूस की गई है एकता आर कपूर और शोभा कपूर के द्वारा, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है. यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.