By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Madhu Chopra Still Regrets Sending Her Daughter Priyanka To Boarding School Said This About Her Son In Law
Madhu Chopra को आज भी होता है बेटी Priyanka को बोर्डिंग स्कूल भेजने का अफसोस, दामाद को लेकर कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा के बचपन से लेकर मैरिड लाइफ, अपनी जॉइंट फैमली और प्रियंका की परवरिश पर बात करती हुई नजर आई है.
Priyanka Chopra Mother: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी काबिलियत के बदौलत पहचान बनाया है. इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर-एक फिल्मों में अपनी अदाकारी पेश कर चुकी हैं. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा के बचपन से लेकर मैरिड लाइफ, अपनी जॉइंट फैमली और प्रियंका की परवरिश पर बात करती हुई नजर आई है. उन्होंने इन सभी के बीच अपने दामाद निक जॉन्स की तारीफ करती हुई दिखाई दे रही है. साथ ही वो अपने दामाद पर भरपूर प्यार लूटा रही थी.
मधु चोपड़ा ने दामाद पर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में फ्री प्रेस को दिए इंटरव्यू में दामाद निक की तारीफों की पुल बांधती हुई नजर आई. उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि निक एक फैमिली पर्सनल हैं. वो उनकी बेटी प्रिंयका और अपनी बेटी मालती का बखूबी ख्याल रखते हैं.जब प्रिंयका अपने काम की वजह से बिजी होती हैं तो निक ही मालती के संभालते हैं. वो एक बहुत ही प्यारे और बहुत ही सम्मानजनक दामाद हैं. इसके आगे मधु चोपड़ा बताती हैं कि मैं भी निक को बहुत प्यार और सम्मान करती हूं. वो बहुत ही प्यारे जमाई हैं. हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं. एक दूसरे से कई सारी बातें शेयर करते हैं. हमें एक दूसरे की कंपनी बहुत पसंद हैं. निक भले ही एक विदेशी है लेकिन वो एक फैमिल पर्सनल हैं. प्रिंयका और निक दोनों ही एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं. एक अच्छी फैमिली को बढ़ाने की एक बहुत जरूरी चाबी है.
जॉइंट फैमिली और प्रियंका को लेकर कही ये बात
मधु चोपड़ा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में परिवार को लेकर बात करते हुए बताती हैं कि ‘ मेरे हिसाब से न्यूक्लियर फैमिली कांसेप्ट को खत्म कर देना चाहिए. मेरे बच्चे अपनी मौसी, मामी, मामा और चचेरे भाई-बहनों के साथ बड़े हुए हैं. मैं वर्किंग वूमेन थी और मेरे अनुसार बच्चे को कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और मुझे जॉइंट फैमिली ज्यादा पसंद है. इसी के साथ वो अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा को लेकर बताती हैं कि ‘मैं ये सोचकर आज भी रोती हूं और खुद को दोषी महसूस करती हूं कि मैंने उसे बोर्डिंग स्कूल भेजा’.
Also Read:
-
अलमारी में पकड़ा गया था Priyanka Chopra का 10वीं में पढ़ने वाला ब्वॉयफ्रेंड? जैसे ही Kiss करने वाली थीं मौसी ने धर लिया
-
अलमारी में पकड़ा गया था Priyanka Chopra का 10वीं में पढ़ने वाला ब्वॉयफ्रेंड? जैसे ही Kiss करने वाली थीं मौसी ने धर लिया
-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें