माधुरी, श्रीराम नेने बने एक्वागार्ड के एंबेस्डर

एक बयान में बताया गया कि इस विज्ञापन में दोनों स्वच्छ पानी पीने के महत्व पर मूल्य परक प्रणाली और दर्शन साझा करते नजर आएंगे

Published date india.com Published: April 2, 2015 1:29 PM IST
Madhuri Dixit and Dr Shriram Nene to be Aquaguard's ambassadors

untitled1

मुंबई:जल शुद्धिकरण उपकरणों के बाजार में अग्रणी कंपनी यूरेका फोर्ब्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति श्रीराम नेने को पांच साल के लिए एक्वागार्ड सद्भावना एंबेस्डर नियुक्त किया है। ऐसा पहली बार होगा जब माधुरी और उनके पति एकसाथ टीवी विज्ञापन में नजर आएंगे।

एक बयान में बताया गया कि इस विज्ञापन में दोनों स्वच्छ पानी पीने के महत्व पर मूल्य परक प्रणाली और दर्शन साझा करते नजर आएंगे। यह विज्ञापन जल्द ही सभी मीडिया चैनलों और अन्य मंचों पर लांच हो जाएगा। इस विज्ञापन का पूरा बजट 100 करोड़ रुपये का है, जिसकी योजना विज्ञापन कंपनी ट्रिटन कम्युनिकेशन ने बनाई है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.