By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Madhuri Dixit Nene Sriram Nene 21st Wedding Anniversary Madhuri Dixit Shares Romantic Post On Instagram For Husband
शादी की 21वीं सालगिरह पर माधुरी दीक्षित ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, पति के लिए लिखा स्पेशल नोट
Madhuri Dixit Nene Instagram Post on her Marriage Anniversary: माधुरी ने साल 1999 में कैलीफोर्निया में श्रीराम संग शादी की थी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) ने बीते शनिवार को अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मनाई . इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति श्रीराम नेने के लिए एक खास नोट लिखकर उनके प्रति अपना आभार जताया है. माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं. पहली तस्वीर दोनों की शादी से है और दूसरी तस्वीर में दोनों कहीं छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.
अपने पोस्ट के साथ अभिनेत्री लिखती हैं, “आज अपने सपनों के इंसान के साथ रोमांच भरे एक और नए साल की शुरूआत हो रही है. हम दोनों एक-दूसरे से इतने अलग होते हुए भी एक जैसे हैं और तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं आभारी हूं. मुझे और आपको सालगिरह मुबारक हो राम.”
माधुरी ने साल 1999 में कैलीफोर्निया में श्रीराम संग शादी की थी. इनके दो बेटे भी हैं – अरिन (17) और रियान (15).
Also Read:
-
ऐश्वर्या के लिए बहाया खून, माधुरी से खाई मार, शाहरुख ने खूब शराब पीकर कहा था- प्लीज़ मारो मुझे नहीं तो...
-
माधुरी दीक्षित को जब लोगों ने पतले होने के लिए मारे ताने, नाक बदलने की मिलती थी सलाह....झेली है आलोचनाएं
-
क्या एक्टिंग छोड़ राजनीति में शामिल होंगी माधुरी दीक्षित? धक-धक गर्ल ने बता दी दिल की सच्चाई, बोलीं- कैसे कहूं...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें