स्क्रिप्ट पढ़ते ही माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के लिए भर दी थी हामी, सलमान-संजय दत्त की जोड़ी का कमाल 

Madhuri Dixit Nene Instagram: इस खास मौके पर माधुरी ने एक इनसाइड स्टोरी शेयर की है.

Published date india.com Published: August 30, 2020 3:42 PM IST
स्क्रिप्ट पढ़ते ही माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के लिए भर दी थी हामी, सलमान-संजय दत्त की जोड़ी का कमाल 
'साजन' में काम करने के लिए झटपट तैयार हो गई थीं माधुरी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कुछ फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है. इसी फेहरिस्त की एक फिल्म ने आज  29 साल का सफर तय कर लिया है. माधुरी दीक्षित नेने की फिल्म ‘साजन’ आज ही के दिन रिलीज हुई थी. इस खास मौके पर माधुरी ने एक इनसाइड स्टोरी शेयर की है. माधुरी फिल्म ‘साजन’ की स्क्रिप्ट पढ़ने के तुरंत बाद इसमें काम करने के लिए तैयार हो गई थीं.

इस बाकमाल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कुछ तस्वीरों को साझा किया है जिसमें संजय दत्त और सलमान खान जैसे कलाकार भी शामिल रहे हैं. इसके कैप्शन में माधूरी ने लिखा है, “‘साजन’ के 29 साल. इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं तुरंत इसका हिस्सा बनने का मन बना लिया था. फिल्म की कहानी रोमांटिक थी, संवाद काफी बेहतरीन थे और संगीत भी जबरदस्त था.”

लॉरेंस डीसूजा द्वारा निर्देशित साजन 1991 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अमर और आकाश नाम के दो दोस्तों की कहानी है जिन्हें एक ही लड़की पूजा से प्यार हो जाता है. माधुरी आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थीं. फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.