By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Madhuri Dixit Recalls Working With Late Saroj Khan In Devdas Actress Shares Emotional Post On Instagram
सरोज खान को नहीं भूल पा रही हैं माधुरी दीक्षित, 'देवदास' के 18 साल पूरे होने पर बताई ये कहानी, आंसू आ जाएंगे
माधुरी के लिए सरोज खान को भूल पाना काफी मुश्किल हो रहा है. इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा जगत में कई हिट गाने दिए हैं.
नई दिल्ली: फिल्म ‘देवदास’ की रिलीज के 18 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने याद किया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनके करियर की सबसे अच्छी डांस परफारमेंस में से एक दी. उन्होंने फिल्म को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लम्बी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर ने उन्हें सांग ‘मार डाला’ के लिए तैयार किया. माधुरी के लिए सरोज खान को भूल पाना काफी मुश्किल हो रहा है. इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा जगत में कई हिट गाने दिए हैं.
अभिनेत्री ने लिखा, “देवदास के 18 साल पूरे, मैं इसे सरोज जी को फिल्म में मेरे बेहतरीन डांस परफारमेंस के पीछे ताकत देने के लिए समर्पित करती हूं.” माधुरी ने लिखा, “सरोज जी के साथ किसी भी गाने की शूटिंग करना मजेदार होता था. ‘देवदास’ एक बहुत ही खास फिल्म थी, क्योंकि इस फिल्म के सभी गाने बहुत भव्य थे. लेकिन, मैंने उनके साथ इस तरह का कोई गाना उनके साथ नहीं किया था. हमने बहुत सारी भारतीय गीत साथ में किए लेकिन इस तरह का क्लासिकल नहीं और सरोज जी भी सेमी-क्लासिकल डांसर थीं. वह कहती थीं कि यह थोड़ा कथक शैली है, ध्यान रखना. वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ये ऐसी चीजें हैं जो मुझे हमेशा याद रहेंगी.”
माधुरी ने इसी पोस्ट में बीते लम्हों को याद करते हुए लिखा, “देवदास के सारे गानों पर हमने बहुत मेहनत कि थी. हम सारी रात शूट किया करते थे, शाम 7 बजे से लेकर सुबह होने तक. जब भी मैंने सरोज जी के साथ काम किया, हमने कभी नहीं सोचा की स्टेप्स कितने आसान हो सकते है, पर हमेशा इस बात पर जोर रहा की हम इसे कितना कठिन कर सकते है. “मार डाला” में भी ऐसे कितने क्षण है, जो काफी कठिन थे ऐसा ही एक स्टेप था जहाँ मुझे अपने घुटने पर घूमना था और नीचे झुककर ‘मार डाला’ स्टेप करना था. पर जब भी मैं अपने घुटने पर घूमती थी, मैं फिसल जाती थी,पर हम बहुत ही निश्चित थे कि हम ऐसे ही इस मूवमेंट को करना चाहते हैं. इस गाने को लेकर हम काफी उत्साहित थे”
उन्होंने यह भी साझा किया कि सरोज खान कठिन स्टेप्स करने पर जोर देती थीं. गौरतलब है कि सरोज खान ने तीन जुलाई को अंतिम सांस ली.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें