#FlashbackFriday: माधुरी दीक्षित ने शेयर की पति और बच्चों संग ताइक्वांडो क्लास की मेमोरी

माधुरी ने इस पोस्ट को शेयर कर बताया कि यह फोटो ताइक्वांडो क्लास के टेस्टिंग डे के दौरान ली गई थी.

Published date india.com Published: June 27, 2020 9:01 AM IST
madhuri dixit
madhuri dixit

नई दिल्ली: बॉलीवुड में हर हफ्ते शुक्रवार को फ्लैशबैक फ्राइडे मनाया जाता है जिसमें सेलेब्स अपनी पुरानी फोटोज को शेचर करते हैं इस हफ्ते फ्लैशबैक फ्राइडे में बॉलीवुड की मशहूर अदाकार माधुरी दीक्षित ने सोशल मिडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है. यह फोटो उस समय की है जब माधुरी उनके पति और बच्चे ताइक्वांडो सेशन लेते थे. इस फोटो में, माधुरी अपने पति श्री राम नेने और अपने दोनों बच्चों अरिन और रयान नेने के साथ नजर आ रही हैं. माधुरी ने इस पोस्ट को शेयर कर बताया कि यह फोटो ताइक्वांडो क्लास के टेस्टिंग डे के दौरान ली गई थी. इस पोस्ट को कैप्शन में माधुरी ने लिखा- हमारी ऑरेंज बेल्ट के लिए टेस्टिंग डे. बोर्डों को तोड़ना और ताइक्वांडो को एक साथ सीखना फोकस, अनुशासन और कड़ी मेहनत में एक अद्भुत पारिवारिक अनुभव था.

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के पास फ्लैशबैक फोटोज का पूरा खजाना भरा है. जिन्हें वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म ‘दिल’ की रिलीज को सोमवार को 30 साल पूरे हुए. इस अवसर पर उन्होंने इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान के साथ किए गए काम को याद किया. माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि आमिर के साथ काम करने में बहुत मजा आया था.

उन्होंने लिखा, “दिल को 30 साल हो गए. आमिर खान के साथ काम करना कितना मजेदार था. मुझे याद है फिल्म के सेट पर शरारत करने के लिए इंद्र कुमार हमें कितना डांटते थे. टीम के कठोर परिश्रम और आपके प्यार के लिए धन्यवाद. फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.