By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Madhuri Dixit To Karisma Kapoor Bollywood Celebrates Mothers Day Shares Unseen Pictures With Their Mothers See Photos
Madhuri Dixit से लेकर Karisma Kapoor तक, बॉलीवुड ने ऐसे मनाया मदर्स डे, मांओ के साथ शेयर की Unseen Pics
बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी अपनी मांओ के साथ फोटो और स्पेशल मैसेज शेयर कर सेलिब्रेट किया 'मदर्स डे'.
Mother’s Day 2021: बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी अपनी मांओ के साथ फोटो और स्पेशल मैसेज शेयर कर सेलिब्रेट किया ‘मदर्स डे’. अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अपनी माँ, अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “कभी भी खुद के लिए समय नहीं निकाला, मेरी प्यारी अम्माँ मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ और अन्य सभी शानदार माँओं को भी (जिनमें मैं भी शामिल हूँ) जो दुनिया सबसे कठिन नौकरी हर दिन करती है”
अपनी माँ के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit) ने लिखा, “मैंने आई से बहुत कुछ सीखा है और मैं हर एक दिन सीखना जारी रखूंगी.”
अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी माँ और जोया अख्तर की तस्वीर पोस्ट की और अपनी मां इरानी हनी को टैग करते हुए लिखा, “हैप्पी मदर्स डे.”
अपनी माँ बबीता और बहन करीना कपूर खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने लिखा, “सबसे मजबूत मम्मा मैं जानती हूँ. ‘मदर्स डे सभी शानदार माँओं को .”
अभिनेत्री प्रीति जिंटा(Preity Zinta) ने भी अपनी माँ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, खुशी तुम्हारी माँ को देख रही है हैप्पी मदर्स डे टू मेरी मां. मेरी नैतिक कम्पास, मेरी ताकत और मेरे अंदर अच्छी चीजों के लिए धन्यवाद. लव टू द मून एंड बैक”.
बता दें कि मदर्स डे यानी मां के प्यार, दुलार, स्नेह को समर्पित दिन. यूं तो मां के ऋण को कोई उतार नहीं सकता लेकिन उनके प्रति कृतज्ञता तो जाहिर कर ही सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें