Exclusive: दिल थामकर बैठिये... 'कृष्ण' वाले सौरभ राज जैन का नया अवतार, जिसकी नहीं की होगी कल्पना

एक अभिनेता के तौर पर सौरभ राज जैन का उदय अविश्वसनीय रहा है. वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं और रुकने के कोई संकेत नहीं हैं.

Published date india.com Published: July 21, 2023 9:29 AM IST
mahabharat fame saurabh raj jain new avatar all set to rock which would not have been imagined exclusive
mahabharat fame saurabh raj jain new avatar

एक अभिनेता के तौर पर सौरभ राज जैन का उदय अविश्वसनीय रहा है. वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं और रुकने के कोई संकेत नहीं हैं. हमें अभी-अभी उनके एक ऐसे अवतार की झलक देखने को मिली है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. यकीन मानिये, सौरभ अपने फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन जरा रुकिये! हम अभी सब कुछ का खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन आपको भरोसा दिला सकते हैं कि यह एक यादगार यात्रा होगी. सेट से लीक हुई तस्वीरें इस बात की गारंटी देने के लिए काफी है कि यह उनके सभी फैंस के लिए बेहद खास होगा.

इस बार आप उनसे लगभग हर उस चीज की अपेक्षा करें जो आपने पहले नहीं की थी! छोटे पर्दे पर उनकी एक्टिंग का लुत्फ उठाने वाले दर्शक उन्हें महाभारत में भगवान कृष्ण के रूप में उनके अभिनय, देवों के देव… महादेव में भगवान विष्णु के रूप में उनके प्रभावशाली एक्टिंग और महाकाली- अंत ही आरंभ में भगवान शिव के चरित्र को अपनाने के तौर पर याद करते हैं. लेकिन अपने नए प्रोजेक्ट के साथ सौरभ को भरोसा है कि वह एक बार फिर अच्छा अभिनय करेंगे, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.

सौरभ ने साल 2004 में एक टीवी सीरीज रीमिक्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पिछले 19 वर्षों में वह दर्शकों और आलोचकों को अपनी गंभीरता और करुणा से आकर्षित करने में सफल रहे हैं. इसे उनका आकर्षण कहें या प्रतिबद्धता, सौरभ ने अपने सभी शो से एक अमिट छाप छोड़ी है. सौरभ में न केवल स्टार वारे सारे गुण हैं, बल्कि एक नायक के तौर पर बेहद जरूरी संकल्प भी है, जो उनके शो कसम से, उतरन, चंद्रगुप्त मौर्य, पटियाला बेब्स में आप देख सकते हैं.

mahabharat fame saurabh raj jain new avatar all set to rock which would not have been imagined exclusive

mahabharat fame saurabh raj jain new avatar exclusive

क्या सौरभ का आगामी प्रोजेक्ट उनके उस स्टाइल से जुड़ा रहेगा, जिसके लिए वह जाने जाते हैं या इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा? इंडस्ट्री ने कभी भी सौरभ को धोखा नहीं दिया, लेकिन निश्चित तौर पर उनके पास एक सरप्राइज है. इसके लिए अभी आप अपने दिल को थाम कर बैठिये, क्योंकि इसमें बहुत बड़ा खुलासा होने वाला है और इसके लिए हमें धन्यवाद देने के लिए भी तैयार रहें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.