Mahesh Bhatt On Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी संजय लीला भंसाली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम की वजह से जमकर चर्चा में छाई हुई हैं और बॉक्स ऑफिस से लेकर फैंस तक ने एक्ट्रेस को इसमें पास कर दिया है. ऐसे में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपी लाडली बेटी के बारे में बात करते हुए कई सारी बातें कही है. इतना ही नहीं उन्होंने आलिया औऱ रणबीर के प्यार और रिश्ते पर भी अपनी राय रखी है. बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ बरसों से रिलेशनशिप में हैं. खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. अलिया-रणबीर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) अपने नए घर का कंस्ट्रक्शन भी करवा रहे हैं. इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में देखने को मिलने वाली है.
आलिया के पिता महेश भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई सारी बातें कही हैं. दरअसल मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, ‘मैं और रणबीर अक्सर कहते हैं कि वो थोड़ी अजीब और अनसुलझी है. जब भी वो हमारे पास आती है तो लगता है दूसरी दुनिया से आई है और वो हमेशा ही एक रहस्य बनी रहेगी. उसे एक अनूठी चिड़िया ही रहने दो, उसे पिंजरे में रखने या परिभाषित करने की कोशिश मत करो. वो जीवन जितनी ही रहस्यमई है.’
आलिया भट्ट ने भी कंफर्म किया कि रणबीर कपूर और पापा महेश भट्ट उन्हें दूसरी दुनिया का कहते है. आलिया ने कहा कि ‘मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, ये क्यूट है, इसलिए मैं बस शरमा जाती हूं. यहां तक कि रणबीर ने जब मेरे बचपन की फोटो देखी तो कहा कि ‘अपनी आंखे देखो, ओह गॉड तुम एक एलियन हो. क्या है ये, इन आंखों को देखो, वह तो ऐसा कहते ही हैं, अब मेरे पापा भी साथ दे रहे हैं’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.