By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Mahesh Bhatt Pays Tribute To Sridevi
महेश भट्ट ने शेयर किया किस्सा, श्रीदेवी ने बुखार में घंटों तक की थी पानी में शूटिंग
महेश भट्ट ने कहा कि मैं श्रीदेवी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था
मुंबई। फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिवंगत अभिनेत्री को याद किया. बयान के मुताबिक, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ की एक एपिसोड में महेश भट्ट ने 1993 की फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के बारे में एक कहानी शेयर की. भट्ट ने कहा कि फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान हमें पानी वाले सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जिसे श्रीदेवी को करना था लेकिन मुझे बताया गया कि उन्हें (श्रीदेवी) को बुखार है और शायद शूटिंग स्थगित करनी पड़ सकती है.
उन्होंने कहा कि मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था. मैंने उनसे उनके कमरे मे मुलाकात की जब वह ठीक हो जाएंगी तो शूटिंग शुरू करेंगे क्योंकि उनकी हालत सही नहीं थी लेकिन हैरान करने वाली बात थी कि उन्होंने शूटिंग स्थगित करने से मना कर दिया.
भट्ट ने उनकी कड़ी मेहनत के बारे में कहा कि श्रीदेवी ने बुखार में घंटों तक पानी के अंदर शूटिंग की. मेरे पास शब्द नहीं हैं, वह इतनी पेशेवर थी. मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं और मुझे उनकी बहुत याद आती है.
यह भी पढ़ें- फैमिली टाइम के लिए कपिल शर्मा ने ‘गुत्थी’ को किया नजरअंदाज
दुबई के एक होटल में 24 फरवरी को बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी (54) का निधन हो गया था. श्रीदेवी ने अपने 50 साल के करियर में 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में शामिल हैं. उन्होंने ‘सदमा’, ‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘क्षणा क्षणं’ और ‘गोविंदा गोविंदा’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया.
आईएएनएस इनपुट
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें