By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Maidaan Box Office Collection Day 2 Know Ajay Devgan Film India Net Collection
Maidaan Box Office Collection: 'मैदान' में लड़खड़ाये अजय देवगन, महज इतनी हुई कमाई
Maidaan Box Office Collection: अजय देवगन की ‘मैदान’ का रिलीज के दो ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा हो चुका है.
Maidaan Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म मैदान काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी और इसे लेकर कई सारे सवाल उठ रह थे कि, क्या ये फिल्म पर्दे पर आ पाएगी या नहीं. ऐसे में मैदान ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लोगों ने तो पसंद किया है लेकिन अगर इसकी कमाई की बात करें तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. बता दें शैतान के बाद इस साल रिलीज हुई यह मूवी अजय की दूसरी फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कमाए कितने करोड़.
बेद निराश करती है दूसरे दिन की कमाई
अजय देवगन की फिल्म मैदान की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से है. ऐसे में जाहिर था कि इसका पर्दे पर टिकना और साथ ही कमाई करना एक मुश्किल काम था. ऐसे में अब इसके दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है, चलिए जानते हैं फिल्म ने शुक्रवार को कितना बिजनेस किया है.गुरुवार को थिएट्रिकल रिलीज के बाद 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन बेहद ही निराश करते हुए सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 2.75 करोड़ की कमाई की है.
जानें फिल्म की कुल कमाई
इसी के साथ ‘मैदान’ का दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.85 करोड़ रुपये हो गया है. सच्ची कहानी पर बेस्ड ‘मैदान’ का डायरेक्शन ‘बधाई हो’ फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है और इसमें प्रियामणि, गजराज राव और प्रसिद्ध बंगाली एक्टर रुद्रनील घोष भी हैं. . ऐसे में अब देखना है कि आने वाले दिनों में फिल्म किस तरह से चलती है, बता दें अजय की शैतान भी बेहद धीमा रही थी, लेकिन बाद में फिल्म ने 100 करोड़ पार कर लिया था.
हली बार स्पोर्ट्स ड्रामा का हिस्सा बने अजय
ये पहला मौका है जब अजय देवगन बतौर कलाकार किसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने हैं. मैदान में अजय ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका को अदा किया है. सैयद अब्दुल रहीम ने भारत के लिए इतिहास रचा और रिकॉर्ड बनाए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें