Malaika Arora Father Death: मरने से पहले मलाइका संग पिता ने की थी बात, चंद घंटों में उजड़ गया घर

Malaika Arora Father Death: एकट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड है. अब एक्ट्रेस की अपने पिता के साथ हुई आखिरी बार बातचीत की डिटेल सामने आ गई है.

Published date india.com Updated: September 12, 2024 11:28 AM IST
Malaika Arora Father Death: मरने से पहले मलाइका संग पिता ने की थी बात, चंद घंटों में उजड़ गया घर

Malaika Arora Father Death: फिल्म इंडस्ट्री को कल 12 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन ने शोक में डाल दिया है. कथित तौर पर उन्होंने अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है और एक्ट्रेस का पूरा परिवार गहरे सदमें में है और उन्होंने इस दुख की घड़ी में मीडिया से प्राइवेसी देने का अनुरोध किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल मेहता का आज अंतिम संस्कार होगा. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पिता ने मौत से पहले अपनी बेटियों से फोन पर बात की थी और कुछ बात कही थी जिसके कुछ घंटो बाद ही ये हादसा हो गया. आइए आपको बताते हैं क्या थी वो बात जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

क्या थे अनिल मेहता के आखिरी शब्द?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने खुदकुशी से पहले सुबह अपनी दोनों बेटी मलाइका और अमृता से बात की थी. अनिल बेटियों से अपनी बीमारी और परेशानी की बात कही थी. उन्होंने फोन पर कहा था, ‘मैं बीमार हूं और अब थक चुका हूं…’ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो सिगरेट पीने के लिए बालकनी में आए और छठे माले छलांग लगा दी. उनके यह शब्द से अनुमान लगाया जा सकता है कि शायद अनिल मेहता अपनी निजी जिंदगी में किसी बात से दुखी थे.

हादसे पर पुलिस ने दिया बयान

फिलहाल उनकी मौत को खुदकुशी ही माना जा रहा है. शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड अटेम्ट किया था. हालांकि उनके पास से किसी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिला है. एक और अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच के तहत मेहता के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है.

किसके ज्यादा करीब थे अनिल मेहता?

एक मीडिया रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि अनिल अपनी छोटी बेटी से ज्यादा करीब थे. फोन हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने अमृता से को फोन किया था. बता दें कि अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में आज सुबह 11 बजे किया जाएगा. जहां पर कई सारे सितारे एक बार फिर से नजर आने वाले हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.