Arjun Kapoor opens up about future plan with Malaika Arora.
Malaika Arora And Arjun Kapoor Break Up: बॉलीवुड में रोमांस के नाम आए और मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ना नाम ना आए ऐसा हो सकता है क्या, हालांकि अब आपको ये कपल साथ में नहीं देखने को मिलेगा क्योंकि अब इनके रास्ते अलग हो गए हैं. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इनकी कई सारी रोमांटकि तस्वीरों को भी फैंस जमकर पसंद करते थे. यहां तक की मलाइका अक्सर अर्जुन के परिवार के संग भी स्पॉट भी की जाती थी और वहीं एक्टर भी उनके परिवार संग दिखते थे. हालांकि बीते कुछ समय से कपल के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं और अब ये पुख्ता हो गया है कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं और अब ये कपल साथ में नही हैं.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया
पिंकविला में छपी रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है. कई सोर्सेज ने कन्फर्म किया है कि इस कपल ने रिस्पेक्टफुली अलग होने का फैसला किया है. सोर्स ने पिंकविला को बताया कि उनका रिश्ता अपना दौर पूरा कर चुका है और वे इस हालात से बेहद तरीके से निपटेंगे. सोर्स के मुताबिक ‘मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे. उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में रिस्पेक्टेबल साइलेंस बनाए रखेंगे. वे किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने और उसका एनालिसिस करने की इजाजत नहीं देंगे.’
एक सीरियस रिलेशन में थे- अब सम्मान से अलग हो गए
पिंकविला में छपी रिपोर्ट में सोर्स ने बताया कि ‘उनका रिश्ता लंबा, प्यार भरा और फ्रूटफुल था. यह दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है. इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई खटास है. वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए ताकत की तरह रहे हैं. पिछले कई सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत सम्मान दिया है. अलग होने का फैसला करने के बावजूद वे एक-दूसरे को उतना ही सम्मान देते रहेंगे. वे दोनों सालों से एक सीरियस रिलेशन में थे और उन्हें उम्मीद है कि लोग इस इमोशनल समय में उन्हें स्पेस देंगे.’
अर्जुन और मलाइका को पहली बार 2018 में एक साथ देखा गया था. इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तमाम खबरें आने लगी थीं. मलाइका के 45वें जन्मदिन पर ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बता दें कि, लंबे समय से मलाइका और अर्जुन एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं और अब तो इस रिश्ते पर पूरी तरह से विराम लग चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.