By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup Rumours Actress Unfollows Sisters Janhvi Khushi And Anshula
Malaika-Arjun Breakup: जुदा हुईं मलाइका-अर्जुन की राहें! एक्ट्रेस ने कपूर Sisters को किया अनफॉलो
Malaika Arora Unfollow Arjun Kapoor Family: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें अब जोर पकड़ रही हैं.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में जमकर छाई हुई थी इन दोनों कपल में 12 साल का अतंर था बावजूद इसके दोनों की लव स्टोरी ने खूब रंग जमाया था.बता दें कि दोनों ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत में तो ये रिश्ता छुपाया लेकिन बाद में खुलकर एक-दूसरे के साथ रिश्ते को स्वीकार किया और साथ में नजर आए. मलाइका और अर्जुन हर पार्टी, वेकेशन में नजर आते थे. लेकिन हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं तो उनके चाहने वालों को एक झटका लग सकता है. दरअसल लंबे समय से दोनों केब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। और यह दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है और अब मलाइका ने अर्जुन के परिवार को अनफॉलो करके हर किसी को और सोच में ड़ाल दिया है.
मलाइका ने अर्जुन की फैमिली को किया अनफॉलो
पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा अपनी इंस्टा स्टोरी पर मोटिवेशनल कोट पोस्ट कर रही हैं और इसने नेटिजंस का ध्यान खींचा है, जो अनुमान लगा रहे थे कि उनके और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं है. इन सबके बीच कथित तौर पर मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है और ये खबर अब हर जगह पर आग की तरह फैल गई है. मलाइका की पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब (जिसमें मजबूत होने के बारे में एक कोट शामिल था) ‘रेडिट थ्रेड’ पर साझा किया गया है। यूजर ने यह भी बताया है कि कैसे मलाइका ने अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है.

फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट
जैसे ही स्क्रीनशॉट को रेडिट पर शेयर किया गया, नेटिज़न्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय देना शुरू कर दिया. फोटो पर रिएक्शन देते हुए कुछ यूजर्स ने कहा कि मलाइका कभी भी जान्हवी कपूर को फॉलो नहीं करती थीं, जबकि बाकियों ने कहा कि अर्जुन की बहन अंशुला, मलाइका की फॉलोइंग लिस्ट में थीं, जिन्हें उन्होंने हाल ही में अनफॉलो कर दिया है.
अर्जुन कपूर की सोलो ट्रिप
17 अगस्त, 2023 को गुंडे एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो वेकेशन पर हैं, लेकिन वो इस दौरान अकेले ही नजर आए. आमतौर पर अर्जुन जब भी किसी वेकेशन पर होते हैं तो उनका प्यार मलाइका जरूर उनके साथ होती हैं. ऐसे में अर्जुन को अकेले ही घूमने निकले हैं और ये देख लोग चौंक गए हैं. 17 अगस्त 2023 को अर्जुन कपूर ने इंस्टा हैंडल पर अपने सिंगल वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं…।”
स्वेटशर्ट पहने आई थीं मीडिया के सामने
मलाइका अरोड़ा का आज ही यानी शनिवार को एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो पैप्स के सामने स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने नजर आई थीं. दरअसल इस स्वेटशर्ट पर लिखा था, ‘Lets fall apart’ यानी ‘चलो अलग हो जाते हैं.’ इसी के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था. इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं. कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं.

अर्जुन कपूर और कुशा कपिला का रिश्ता
खबर है कि अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला को डेट रहे हैं. अफवाहें बहुत तुल पकड़ रही थी तो अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इस तरह की बाते कर रहे हैं.
कुशा ने डेटिंग को कहा बकवास
कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा. हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं. बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें, उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा.’ जैसे ही कुशा ने ये सब लिखा तो लोगों को लगा कि कुशा अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश कर रही हैं.

कपल ने अभी तक नहीं दिया कोई रिएक्शन
मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, लेकिन हर बार प्यार जीत जाता है. बता दें बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अप्रैल के महीने में स्कॉटलैंड घूमने गए थे और इस दौरान बोनी कपूर भी नजर आए थे. बता दें कपल ने साल 2019 में रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था. इसके साथ ही दोनों के रिश्ते में दरार आई है या नहीं यो तो आने वाला दिन ही बताएगा.
Also Read:
-
25 की उम्र में शादी करके पछता रही है मलाइका अरोड़ा? दूसरी शादी पर कहा 'मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं...'
-
मलाइका अरोड़ा के रेस्टोरेंट Scarlett House में 'एंटी-एजिंग' पानी की कीमत 350 रुपये, मेन्यू देखकर पकड़ लेंगे माथा
-
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की नई रेंज रोवर, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन और कैसे करती हैं कमाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें