मलाइका-अर्जुन ने दिवाली पार्टी में दिखाया अपना ट्रेडिशनल लुक, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

Malika Arora- Arjun Kapoor Diwali: सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइक अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ट्रेडिशनल लुक में ली एंट्री.

Published date india.com Published: October 25, 2022 12:27 PM IST
Malika-Arjun diwali look
Malika-Arjun diwali look

Malika Arora- Arjun Kapoor Diwali: बॉलीवुड सेलेब्स की दिवाली पार्टी ने हर तरफ रौनक बनाए रखी हुई है और फैंस अपने पंसदीदा सितारों के लुक को देखकर जमकर उनकी तारीफ हो रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड में कई सारे सितारो ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी और इसमें सोनम कपूर का नाम भी शामिल था, जो हाल ही में मां बनी हैं. सोनम कपूर की इस दिवाली पार्टी में जहां पूरा कपूर शामिल हुआ. वहीं उनके खास दोस्तों ने भी शिरकत की थी. ऐसे में सोनम की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने शिरकत की. मलाइका-अर्जुन को ट्रेडिशनल लुक में देख कर फैंस की निगाहें उन पर टिक कर रह गईं. मलाइक और अर्जुन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा ने अपने दिवाली लुक को पूरा करने के लिए ग्रीन कलर का आउटफिट चुना था, जो आगे से पूरा खुला हुआ था. इस पूरे आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज के साथ स्लिट वाली धोती स्कर्ट कैरी की हुई थी, जिसमें वो बला की हॉट और खूबसूरत लग रही थी. वहीं मलाइका केल लव पार्टनर अर्जुन की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा हुआ था. अर्जुन ने सिंपल ब्लैक रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, जिसमें वो काफी क्लासी लग रहे थे.

यहां देखें मलाइक और अर्जुन का अंदाज

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

अर्जुन और मलाइका ने साथ में पार्टी में एंट्र्री ली थी और बेहद कमाल के लग रहे थे. इस दौरान अर्जुन ने अपनी लेडी लव का हाथ थामा हुआ था और दोनों पावर कपल के तौर पर खुद को पेश कर रहे थे. बता दें कि 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया है.  इस मौके पर अर्जुन ने अपनी लेडीलव को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में विश किया. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें दोनों को रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी लेते देखा गया. अर्जुन कपूर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा था. अर्जुन ने रोमांटिक पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.