By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Malaika Arora Arjun Kapoor Ready To Marry Actress Talk About Second Marriage
अर्जुन संग दूसरी शादी करने के लिए बेताब हैं मलाइका अरोड़ा, कहा 'हम तैयार हैं...'
Malaika Arora Second Marriage: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है.
Malaika Arora Second Marriage: मलाइका अरोड़ा हाल ही में गुरु रंधावा के गाने तेरे ख्याला में नजर आई हैं और इसमें उनका लुक बेहद कूल लग रहा है और उनकी हॉटनेस से फिर से सबका दिल जीत लिया है. इस बीच मलाइका अरोड़ा ने गाने के प्रमोशन के दौरानअपनी शादी पर भी चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि मलाइका और अर्जुन पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती रहते हैं. वहीं इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है. दरअसल, उनकी पहली शादी अरबाज खान से हुई थी और शादी के 18 साल बाद ये कपल साल 2017 में अलग हो गया.
कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं
बॉलीवुड की आइटम गर्ल से मशहूर मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में ब्राइड्स पत्रिका को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका ने ये खुलासा किया है कि वो अब दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं. लेकिन अभी वो इसपर ज्यादा बात नहीं करनी चाहती. उन्होंने कहा, ‘बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है. मैं प्यार में विश्वास करती हूं… लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं…सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है’.
रिश्ता एक पौधे की तरह होता है
मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी पर आगे बात करते हुए ‘जब मैं बहुत छोटा थी, तो किसी ने मुझसे कहा कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है…आप बीज बोते हैं और आपको इसे विकसित होने के लिए पानी देना पड़ता है…इसलिए रिश्ता अलग नहीं है. इसमें आप शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते…एक दूसरे को समझना और उसकी सराहना करना बेहद जरूरी है…और हम अक्सर ऐसा करना भूल जाते हैं…’
घर भी बसाना चाहती हूं
खुद से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने पर मलाइका ने कहा कि वह अपनी उम्र को लेकर काफी वाइस हैं. वह काफी कूल और स्ट्रॉन्ग ख्यालों के इंसान हैं, वह खुले विचारों के साथ साथ खूब केयरिंग भी करते हैं. मलाइका अरोड़ा ने कहा कि आने वाले 30 सालों तक वह ऐसे ही काम करती रहे. वह घर पर बैठना नहीं चाहती. मैं ट्रेवल करना चाहती हूं तो घर भी बसाना चाहती हूं. मैं अपने रिश्ते को हमेशा संजोकर रखना चाहती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें