Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? इवेंट में एक दूसरे को किया इग्नोर- Video

Malaika Arora- Arjun Kapoor Ignore Each Other: ब्रेकअप की खबरों के बीच अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ही इवेंट पर पहुंचे, लेकिन एक दूसरे से नजरे चुराते हुए नजर आए.

Published date india.com Published: July 27, 2024 10:15 AM IST
Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? इवेंट में एक दूसरे को किया इग्नोर- Video

Malaika Arora- Arjun Kapoor Ignore Each Other: बॉलीवुड में प्यार और रोमांस कब शुरू हो जाए औऱ कब खत्म हो जाए ये कहना बेहद मुश्लिक है, पिछले कुछ दिनों और महीनों में कई सारे कपल अलग हुए है और इस लिस्ट में एक नाम है अर्जुन और मलाइका है जो करीब 5 सालों से साथ थे औऱ फैंस इनकी जोड़ी को खासा पसंद करते थे. मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बॉलीवुड के गलियारों में जमकर चर्चा का विषय बना रहा था, इसका एक कारण था इनकी उम्र में फासला तो दूसरा मलाइका खान परिवार की बड़ी बहू रह चुकी हैं. हालांकि पिछले कुछ समये से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं औऱ इसका सबूत हाल ही में एख इवेंट में मिला है, जहां पर दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया और दूरी बनाते हुए नजर आए.

एक ही इवेंट में दूर-दूर मलाइका और अर्जुन

कल देर शाम को जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही जब मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, तो लगा कि उनके बीच सब ठीक है और वो वेकेशन पर जा रहे हैं. हालांकि उसके कुछ ही घंटो के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें अर्जुन औऱ मलाइका एक ही इवेंट में स्पॉट हुए और दूसरे से दूरी बनाकर रखते हुए नजर आए और साथ ही अलग-अलग बैठे स्पॉट किया गया.

मलाइका ने किया अर्जुन को इग्नोर

मलाइका और अर्जुन का यह वीडियो एक पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो चर्चा में हैं और इस पर खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं. आमतौर पर मलाइका और अर्जुन हर इवेंट में साथ-साथ नजर आते थे और साथ ही बैठते थे, पर इस इवेंट में उनके बीच काफी दूरी नजर आई और बैठे भी अलग-अलग ही. इसके साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं जब अर्जुन सेल्फी ले रही हैं फैंस के साथ तो मलाइका उन्हें इग्नोर करके निकल जाती हैं.

अक दूसरे से दूर हो गए हैं अर्जुन मलाइका

इतना ही नहीं 26 जून को जब अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया, वहां से भी मलाइका अरोड़ा पूरी तरह से गायब रहीं। पार्टी की कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन मलाइका किसी भी वीडियो में नजर नहीं आईं. बता दें दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. मलाइका ने 18 साल पुरानी अपनी शादी टूटने के बाद खुद से छोटे अर्जुन कपूर के साथ इश्क लड़ाया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.