
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Is Malaika Arora Ready To Marry Again: जब मलाइका अरोरा ने अरबाज खान से शादी की, तब वे मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाने की कोशिश ही कर रही थीं. तब तक वे एक सफल मॉडल बन चुकी थीं और फिल्म ‘छैया छैया’ में भी नज़र आ चुकी थीं, लेकिन अब मलाइका को लगता है कि 25 साल की उम्र में शादी करना उनके लिए बहुत जल्दबाजी थी. आपको बता दें मलाइका और अरबाज ने शआदी के 20 सालों के बाद तलाक ले लिया, जहां एक्ट्रेस सिंगल हैं वहीं पर उनके एक्स पति ने ना केवल दूसरी शादी कर ली है बल्कि एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं. अब मलाइका ने अपनी दूसरी शादी और पहले टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की है.
इंडिया टुडे के साथ हाल ही में हुई बातचीत में मलाइका ने 25 साल की उम्र में शादी करने के अपने फैसले पर बात करते हुए कहा, “इतनी कम उम्र में शादी करने की गलती न करें. हां, वैवाहिक जीवन में कई खूबसूरत पल आए हैं, जिनमें सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे कम उम्र में ही बच्चा हो गया. लेकिन जीवन को थोड़ा जीकर अनुभव करें. फिर शादी करने का फैसला लें. शादी करने से पहले आर्थिक और भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनें. मलाइका ने कहा कि लड़कियों को इसके बारे में सोचना चाहिए.
मलाइका और अरबाज ने मनोरंजन जगत में अपने शुरुआती दिनों में, 1990 के दशक के मध्य में, एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 1998 में शादी कर ली थी. कुछ वर्षों बाद वे अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया. मलाइका ने कहा कि असफल वैवाहिक जीवन के अनुभव ने उन्हें शादी से पूरी तरह से अलग नहीं किया है और उन्होंने कहा, ‘मैं शादी में विश्वास करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह मेरे लिए ही बनी है. अगर ऐसा होता है, तो बहुत अच्छा लेकिन मैं इसकी तलाश में नहीं हूं, मैं बहुत संतुष्ट हूं.
मलाइका ने इसपर बात करते हुए कहा कि ‘मेरी शादी हुई थी फिर मैं उससे आगे बढ़ गई. मैं कई रिश्तों में रही हूं, लेकिन मैं इससे ऊबी नहीं हूं.मुझे अब भी अपना जीवन प्यारा है. मुझे प्यार का विचार पसंद है. मुझे प्यार पाना और प्यार बांटना पसंद है. मुझे ऐसी स्थिति में रहना पसंद है जहां मैं किसी खूबसूरत रिश्ते को संवार सकूं. इसलिए, मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं. लेकिन साथ ही, मैं इसकी तलाश में नहीं हूं. अगर ऐसा होता है, अगर यह मेरे दरवाजे पर दस्तक देता है, तो मैं स्वीकार कर लूंगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.