Malaika Arora Birthday Special: मलाइका किसी परिचय की मोहताज नहीं है और उन्होंने अपने काम से हर किसी को इंप्रेस किया है. बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से स्क्रीन पर जलवा बिखरने वाली मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी इतनी आसान नहीं थी उन्होंने अपनी जिंदगी में कई सारे उतार चढ़ाव देखे हैं. हालांकि अपने दम पर उन्होंने अपना नाम कमाया है. ऐसे में आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.
पैसे कमाने के लिए बनी मॉडल
लाइका के पिता का नाम अनिल अरोड़ा और मां का नाम जॉयस पॉलीकार्प है और उनके दूसरे पिता का नाम अनिल मेहता है जिन्होंने पिछले महीने ही अपनी बालकानी से कूदकर जान दी थी. आपो बता दें एक्ट्रेस ने अपनी मॉडलिंग की जर्नी बेहद कम उम्र में शुरू कर दी थी, ताकि वो पैसा कमा सके और ऐसा इसलिए ताकि वो अपने घरवालों को अच्छी लाइफ दे सकें. मलाइका ने वीडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर के शुरूआती दौर में फेमस म्यूजिक टीवी एमटीवी इंडिया के लिए बतौर वीजे काम करती थीं. इसके साथ ही वो उस दौर की मशहूर मॉडल थी. आपको बता दें एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1998 में आई फिल्म दिल से में एक आइटम डांस ‘छैंया छैंया..’ से की थी, जो आझ भी आइकॉनिक माना जाता है.
25 साल में उम्र में रचाई शादी
मलाइका को अपने को-एक्टर अरबाज खान से शादी की थी और कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली और उन्हें परफेक्ट कपल और पावर कपल के तौर पर जानते थे. मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी, हालांकि दोनों के रिश्ते में 2016 में दरार आई और 2017 में उनके तलाक पर काननूी मुहर लग गई, दोनों का बेटा अरहान खान है जिसकी जिम्मेदारी दोनों ने ले रखी है.
अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें ने हर किसी को हैरान कर दिया था और माना जाता है कि अरबाज और मलाइका इसी की वजह से अलग हुए थे. बता दें मलाइका से पहले अर्जुन ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वो सलमान की सबसे छोटी बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे. हालांकि ये रिश्ते कुछ सालों के अंदर टूट गया था और इसके बाद वो उन्ही की भाभी मलाइका को दिल बैठे. बता दें मलाइका और अर्जुन में करीब 12 साल का अंतर बताया जाता है.लेकिन पिछले कुछ वक्त से इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं और माना जा रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.