नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शनिवार को अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को उनके 36वें जन्मदिन पर बधाई दी. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन. मलाइका और अर्जुन हाल के दिनों के एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वह एक साथ पार्टी में और छुट्टियां बिताते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं.
अर्जुन के जन्मदिन पर पोस्ट की गई तस्वीर में मलाइका उनकी बाहों में एक सुरम्य घाटी के पास मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहीं हैं. यह तस्वीर किसी वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीर लग रही है.
दोनों स्टार्स एक्टिव वियर में नजर आ रहे हैं. मलाइका ने जहां नीली टी-शर्ट, सफेद स्वेटशर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट पहनी हुई है, वहीं अर्जुन ने ग्रे टी-शर्ट, काली हुडी, काली शॉर्ट्स और एक टोपी पहन रखी है.
मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में शुक्रवार रात अर्जुन के जन्मदिन का जश्न शुरू हुआ था. अभिनेता के बर्थडे बैश में उनके कुछ मनोरंजन उद्योग के करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर रनवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर के अलावा अर्जुन के कई उद्योग मित्र इस पार्टी में शामिल हुए.
काम के मोर्चे पर, अर्जुन कपूर की फिल्में एक विलेन रिटर्न्स और भूत पुलिस पाइपलाइन में हैं, जबकि मलाइका वर्तमान में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-4 को जज कर रहीं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.