Malaika Arora Dance In Arjun Kapoor Birthday Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव कपल्स में से एक अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की जोड़ी है. दोनों के बीच बेहद प्यार है और अपने रिलेसनशिप को लेकर कपल अक्सर लाइम लाइट्स में बने रहते हैं. बीते दिन एक्टर अर्जुन कपूर के 36वें बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने पार्टी में पहुंच कर उनके डे को स्पेशल बना दिया. अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने डांस से समां बांध लिया. अर्जुन कपूर ने मिड नाईट बर्थडे सेलिब्रेट किया, जहां गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ कपूर के दोस्तों से लेकर उनकी बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड मौजूद थे. अर्जुन की पार्टी से इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस मूव्स से सबका ध्यान खींच ली. एक्ट्रेस अपनी कातिल अदाओं और मूव्स को दिखाकर ये साबित कर दी कि वो एक फेमस डांसर हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस भी खुलकर तारीफ कर रहे हैं.
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने जिस तरह मूव्स से आग लगाई है उसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है. पार्टी में एक्ट्रेस मलाइका ने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करती हुई नजर दिखाई दे रही हैं 49 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत अदा से बर्थडे पार्टी का समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मलाइका सिर्फ अपने डांस मूव्स से ही नहीं बल्कि ग्लैमरस लुक से सभी को दीवाना बना दिया था. पार्टी में उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पर रेड हार्ट शेप बना हुआ साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के परफेक्ट लव कपल के लिस्ट में शामिल होते हैं. अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर ऑफिसियल बताया था. दोनों कपल के रिलेशनशिप की बात करें तो अर्जुन-मलाइका पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के बीच 13साल का एज गैप होने के बावजूद इनकी केमेस्ट्री स्ट्रांग बेहद स्ट्रांग है. कपल एक दूसरे को कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहते हैं .अर्जुन मलाइका के बीच के प्यार से और भी कपल्स को मोटिवेशन मिलती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.