Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड यानी अर्जुन कपूर के साथ पेरिस में छुट्टियां बिता रही थीं. इस वेकेशन से कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रही थीं. लेकिन अब खुद मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अर्जुन के साथ ज्यादा रोमांटिक नजर आ रही हैं.इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है साथ ही मलाइका ने कई ऐसी तस्वीरें भी दिखाई हैं, जिनमें वह काफी क्यूट नजर आ रही हैं. इस वीडियो को अब फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
मलाइका ने इस पोस्ट को अपलोड करते हुए लिखा है कि जब मौसम इतना रोमांटिक होता है तो थ्रोबैक किया जाता है. उन्होंने पेरिस के साथ एक दिल बना है लिखा है और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी टैग किया है.
बता दें, मलाइका और अर्जुन बीते दिनों पेरिस ट्रिप पर गए थे, ये अर्जुन का बर्थडे ट्रिप था, जिसमें इस कपल ने खूब एन्जॉय भी किया. अब इन दोनों का ये रोमांटिक वीडियो सामने आया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दोनों की रोमांटिक फोटो सामने आई हो. दोनों कई बार वॉक पर निकल जाते हैं, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आती रहती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.