Arjun Kapoor से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा 'पसंद नहीं कि वो'

Arjun kapoor-Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जो फिर से नए सवाल खड़े कर रहा है.

Published date india.com Updated: September 6, 2023 3:48 PM IST
Did Arjun Kapoor Put an End to Breakup Rumours With Malaika Arora? - Here's What we Know
Did Arjun Kapoor Put an End to Breakup Rumours With Malaika Arora? - Here's What we Know

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में जमकर छाई हुई थी इन दोनों कपल में 12 साल का अतंर था बावजूद इसके दोनों की लव स्टोरी ने खूब रंग जमाया था.बता दें कि दोनों ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत में तो ये रिश्ता छुपाया लेकिन बाद में खुलकर एक-दूसरे के साथ रिश्ते को स्वीकार किया और साथ में नजर आए. मलाइका और अर्जुन हर पार्टी, वेकेशन में नजर आते थे. हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है. दोनों में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया है. इस बीच मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. उस पोस्ट में लिखा है कि महिलाओं को किस तरह से ट्रीट करना चाहिए.

मलाइका का बेहद अलग सा पोस्ट

Malaika Arora ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. उसमे लिखा है- अगर आपको पसंद नहीं है कि वो कैसे एक्टिंग कर रही है तो अपने आप को देखिए आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं. मलाइका ने एक गुड मॉर्निंग कोट भी शेयर किया है. जिसमें लिखा है- अपने भविष्य की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने आज के पल का ध्यान रखें.

हाल ही में डेट पर आए थे नजर

इन दिनों मलाइका और अर्जुन कपूर को डिनर डेट पर साथ देखा गया था. इसके बाद ये तो साफ हो गया कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है. उन्होंने एक-दूसरे को लेकर उड़ रहीं ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तब आने लगी थीं तब लोगों ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर रही हैं.

कपूर फैमिली को मलाइका ने किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. मलाइका ने बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें ज्यादा उड़ रही हैं.

अर्जुन कपूर और कुशा कपिला का रिश्ता

खबर है कि अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला को डेट रहे हैं. अफवाहें बहुत तुल पकड़ रही थी तो अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इस तरह की बाते कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कुशा ने डेटिंग को कहा बकवास

कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा. हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं. बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें, उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा.’ जैसे ही कुशा ने ये सब लिखा तो लोगों को लगा कि कुशा अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश कर रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.