एक्ट्रेस के अपहरण मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप को मिली जमानत

अभी हाल ही में दिलीप की नई फिल्म 'राम लीला' भी रिलीज हुई है

Updated: October 3, 2017, 4:02 PM IST

अभिनेत्री अपहरण मामले में गिरफ्तार मलयालम अभिनेता दिलीप को केरल उच्च न्यायलय ने मंगलवार को जमानत दे दी. अभिनेता की यह पांचवीं जमानत याचिका थी, जिसमें उच्च न्यायालय के समक्ष यह उनकी तीसरी जमानत याचिका थी.

अभिनेता को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें फरवरी में अभिनेत्री के अपहरण की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया था. इस बीच उनकी नई फिल्म ‘राम लीला’ भी रिलीज हो चुकी है और दिलीप के प्रशंसक राज्य भर के लगभग 130 थिएटरों में प्रदर्शित इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की रिलीज जुलाई में तय हुई थी लेकिन मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले को लेकर 10 जुलाई को दिलीप की गिरफ्तारी के बाद निर्माताओं और उनके शुभचिंतकों ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.