Vinod Thomas Death : पार्किंग में खड़ी कार में मृत पाए गए मलयालम एक्टर विनोद थॉमस, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

Actor Vinod Thomas Death : पुलिस ने विनोद थॉमस की मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Published: November 19, 2023, 9:57 AM IST

Malayalam Actor Vinod Thomas : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं. यहां के फेमस एक्टर विनोद थॉमस (Vinod Thomas) केरल के कोट्टायम में पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार के अंदर मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय एक्टर की मौत की जानकारी उस समय मिली जब होटल मैनेजमेंट ने उन्हें कॉल पर बताया कि एक शख्स लंबे समय से उनके पार्किंग एरिया में खड़ी कार के अंदर बंद है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब विनोद को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विनोद थॉमस की मौत के कारणों को पता अभी नहीं चल पाया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. वहीं दूसरी तरफ एक्टर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम फैल गया है, उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा, ‘हमने उन्हें कार के अंदर पाया और पास के अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया.’ उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. विनोद थॉमस की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, यह संदेह है कि मौत का कारण कार के एसी से निकली जहरीली गैस का सांसों में जाना हो सकता है. पुलिस ने बताया कि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो सकेगी. थॉमस को ‘अय्यप्पनम कोश्युम’, ‘नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला’, ‘ओरु मुराई वनथ पथाया’, ‘हैप्पी वेडिंग’ और जून जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टमॉर्टम आज (रविवार) कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा. पंपाडी पुलिस के मुताबिक शुरुआती अनुमान यह है कि विनोद की मौत कार के अंदर लगातार एसी चलने की वजह से निकली जहरीली गैस के कारण हुई होगी. होटल के एक सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर एक्टर को कार के अंदर मृत पाया, गार्ड काफी समय से एक्टर को कार के अंदर बैठा देख रहा था और उसे संदेह हुआ कि आखिर कार से बाहर आने में उन्हें इतना समय क्यों लग रहा है. गाड़ी काफी देर तक वहीं खड़ी रही थी. बाद में जब अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने अंदर मौजूद शख्स को निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ दिया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.