Mandali Movie Review : पैसा वसूल है रामलीला पर बनी फिल्म 'मंडली', जानिए पावर और आस्था की लड़ाई में किसकी हुई जीत?

Rakesh Chaturvedi Movie Mandali : फिल्म में आंचल मुंजाल अभिषेक के साथ चुलबुली, प्यारी और सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाती नजर आ रही हैं, जबकि रजनीश दुग्गल एक चालाक राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं.

Updated: October 28, 2023, 6:16 PM IST

Mandali Movie Review : बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ओम (Director Rakesh Chaturvedi) की फीचर फिल्म ‘मंडली’ (Mandali) आपको उस दौर में लेकर जाती है, जब देश के कोने-कोने में रामलीला (Ramleela) का आयोजन कराया जाता था. हालांकि अब ये ट्रेंड काफी कम हो गया है, लेकिन ‘रामलीला’ पर बनी देश की पहली फिल्म ‘मंडली’ समाज को आईना दिखाती है. फिल्म में रोजमर्रा की कठिनाइयों और हर वर्ष छोटे शहरों में होने वाली रामलीला के दौरान आयोजकों द्वारा अपने आर्थिक लाभ के लिए कराए जाने वाले बार-बालाओं के अश्लील डांस जैसे गंभीर मुद्दे दिखाए गए है. ‘मंडली’ में रजनीश दुग्गल (Rajneesh Duggal), बृजेंद्र काला (Brijendra Kala), आंचल मुंजाल (Aanchal Munjal) और अभिषेक दुहान (Abhishek Duhaan) जैसे कलाकारों का दमदार एक्टिंग एक पल के लिए भी आपको अपनी कुर्सी छोड़ने का मौका नहीं देती. यहां तक कि फिल्म में गानों को दिग्गज सिंगर सुखविंदर सिंह, देव नेगी मुग्धा करहड़े, प्रतीक्षा श्रीवास्तव और राहुल मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है. अगर आप भी ‘मंडली’ देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये रिव्यू जरूर पढ़ना चाहिए.

क्या है फिल्म की कहानी? (Mandali Review)

बॉलीवुड के ग्लैमर और एक्शन से हटकर अगर आप कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जिसे आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकें तो ‘मंडली’ आपके लिए बेस्ट फिल्म साबित हो सकती है. मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म की कहानी मथुरा के ऐसे परिवार की है जो राम भक्त तो है ही, साथ ही साथ ‘रामलीला’ आयोजन भी कराती है. परिवार के मुखिया रामसेवक चौबे (विनीत कुमार) अपने बेटे सीताराम चौबे (अश्वथ भट्ट) और भतीजे पुरुषोत्तम चौबे (अभिषेक दुहन) के साथ मिलकर एक रामलीला मंडली चलाते हैं. रामलीला में एक्टर अश्वथ भट्ट भगवान राम बनते हैं और अभिषेक दुहन लक्ष्मण का रोल प्ले करते हैं. रामसेवक चौबे की समाज में काफी इज्जत और मान सम्मान होता है, लेकिन उनके बेटे सीताराम चौबे की एक गलती की वजह से उन्हें अपनी रामलीला मंडली बंद करनी पड़ती है. यहां से कहानी में एक नया मोड़ आता है और पुरुषोत्तम चौबे का किरदार निभा रहे अभिषेक दुहन फिर से अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं.

एक्टर्स ने दिया दमदार अभिनय का परिचय

डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ फिल्म की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया है. साथ ही ‘मंडली’ रामलीला के मंच पर होने वाले अश्लील डांस के ट्रेंड के खिलाफ भी समाज से सवाल पूछती है. ‘मंडली’ आपके दिमाग पर जोर नहीं डालती, बल्कि अगर आप भारत के उन क्षेत्रों से हैं जहां आज भी रामलीला आयोजन और उसके सांस्कृतिक महत्व से अवगत हैं, तो आपको ये फिल्म जरूर पसंद आएगी. फिल्म आपको 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत की याद दिलाती है, जिसने साहित्यिक दिग्गजों से प्रेरणा ली थी. यह एक साधारण फिल्म है जो खत्म होने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब होती है. पुरूषोत्तम चौबे की भूमिका में अभिषेक दुहान ने संजीदा अभिनय किया है. स्थानीय सांसद के बेटे के साथ व्यवहार करते समय वह सफलतापूर्वक अपनी असहायता और अधीन स्वभाव को व्यक्त करता है और जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, उसके कैरेक्टर में बदलाव दिखाई देता है. महंत रामसेवक का किरदार निभा रहे विनीत कुमार एक ऐसी भूमिका निभाते हैं जिसे उन्होंने पहले भी कई बार निभाया है.

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?

‘मंडली’ में एक्ट्रेस आंचल मुंजाल ने साहसी-चुलबुली लड़की ‘बंटी’ का किरदार निभाया है, जबकि एक्टर कंवलजीत सिंह ने सांसद और रजनीश दुग्गल ने उनके बेटे ओंकार सिंह का किरदार निभाया है. ‘मंडली’ एक ऐसी कहानी है जो स्क्रीन पर अनुवाद करते समय अपनी ईमानदारी बरकरार रखती है, और अंत में, यह कहानी और उसके पात्रों की सादगी से आपको छूने में कामयाब होती है. ‘मंडली’ एक अच्छी फिल्म है, जो धीरे-धीरे लुप्त हो रहे कला रूप पर प्रकाश डालती है, साथ ही फिल्म उस हिस्से को भी दिखाने में कामयाब होती है कि कैसे रामलीला मंडली कुछ लोगों के लिए सिर्फ एक आयोजन ही नहीं बल्कि इस परंपरा को जीवित रखने के लिए समर्पित हैं. पावर और आस्था के बीच इस लड़ाई में क्या रामसेवक चौबे को उनका सम्मान वापस मिल पाएगा? क्या स्थानीय संसद सदस्य के बेटे ओंकार सिंह द्वारा खड़ी की गई चुनौतियों के बीच पुरूषोत्तम चौबे अपना प्यार और सपना पूरा कर पाएगा? ऐसे कई सवालों का जवाब पाने के लिए आपको फिल्म ‘मंडली’ जरूर देखनी चाहिए.

फिल्म : मंडली
स्टारकास्ट : रजनीश दुग्गल, बृजेंद्र काला, अभिषेक दुहान, विनीत कुमार, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, अश्वथ भट्ट, सहर्ष शुक्ला और नीरज सूद
डायरेक्टर : राकेश चतुर्वेदी
बैनर : रेल्टिक पिक्चर्स
निर्माता : प्रशांत कुमार गुप्ता, गीतिका गुप्ता और नीतू सबरवाल
कहां देखें : थिएटर्स में
रेटिंग : 4/5 स्टार्स

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.